📅 Published on: March 6, 2024
Kapilvastupost
मसीहा उर्दू सोसाइटी द्वारा आयोजित हुआ मिल कॉलोनी स्थित मैरेजहाल में “उर्दू अदब”पर सेमिनार। इस अवसर पर हिंदी उर्दू साहित्य अवार्ड कमेटी लखनऊ से प्रकाशित बच्चन की बातें पुस्तक का विमोचन हुआ। इसके लेखक डॉ मसीहउद्दीन खान मसीहा उर्दू सोसाइटी के संस्थापक है।
जिनके प्रयास से मिल कॉलोनी मैरेज हाल -बढनी में “उर्दू अदब ” पर एक सेमिनार आयोजित किया गया।कार्यक्रम के अतिथि यश भारती से नवाजे गये, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समाजवादी शिक्षक सभा मणेन्द्र मिश्रा “मशाल” एवं विमलेश सिंह जी ,इंस्पेक्टर उत्तर प्रदेश पुलिस रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता निज़ामअहमद,सभासद ने किया।
यश भारती मणेन्द्र मिश्रा ने कहा कि उर्दू ने भारत में दिलों को जोड़ा है। उर्दू अदब से राष्ट्रीय एकता मजबूत हुई है। भारत की वैश्विक पहचान को उर्दू जुबान ने ऊंचाई दिया है।
अन्य अतिथियों व वक्तागण ने उर्दू के फरोग के लिए “मसीहा उर्दू सोसाइटी “के कामों को सराहे और उर्दू के फरोग पर आगे काम करने पर जोर दिए। मसीहा उर्दू सोसाइटी के जानिब से आये हुए मेहमानों को बैज लगा कर तथा साल भेंट कर स्वागत किया गया ।
अच्छे काम के लिए प्रशस्ति पत्र देकर लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक डॉ0 मसीउद्दीन खान साहब ने कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए सभी का स्वागत किये व आभार व्यक्त की।
कार्यक्रम में सपा शोहरतगढ़ विधानसभा अध्यक्ष हरिनारायण यादव ,जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा शकील शाह, शिवम उपाध्याय,पूर्व प्रधान गयासुद्दीन खान ,पूर्व प्रधान जयकरन ,सलाहुद्दीन साहब, रियाज शाह,डॉ0 सरफुद्दीन साहब, अजय चौरसिया,डॉo अमित शर्मा आदि की विशेष उपस्थिति रही।