📅 Published on: March 6, 2024
Kapilvastupost
बुद्ध भूमि इवेंट के तहत, थाईलैंड से आए नेक्सटजन स्पोर्ट्स फाऊंडेशन और शुभम् इंडिया ने अपनी शानदार उपस्थिति के साथ सबका ध्यान केन्द्रित किया। इस अवसर पर भारतीय दूतावास थाईलैंड, उत्तर प्रदेश, उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने बुद्ध भूमि कपलवस्तु से आए नेक्सटजन स्पोर्ट्स फाउंडेशन और शुभम् इंडिया में गहरा समर्थन दिखाया।
उन्होंने इस अवसर का लाभ उठाया और अपने अनुभवों को साझा किया।
बुद्ध परिपथ पर स्थित शुभम् इंडिया, नेक्सटजन स्पोर्ट्स फाउंडेशन आने वाले “खेल पर्यटन,कृषि संस्कृति/परंपरा”को बढावा देने का काम करेंगे।
सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल ने कहा जिस तरह हमारे बुद्ध भूमि के युवा अपनी ऐतिहासिक विरासत को बढावा देने का कार्य कर रहे हैं वह काबिले तारीफ है।
24 फरवरी से 4 मार्च 2024 तक चाल रहे इस कार्यक्रम में कुल 120 देशों ने प्रतिभा किया।
नेक्स्टजेन स्पोर्ट्स फाऊंडेशन अपने विज़न के तहत कार्य करते हुए सिद्धार्थनगर की प्रतिभाओं को जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने का प्रयास कर रहा है।
इसी उद्देश्य से फाउंडर्स प्रशांत और शिवानी ने नेक्स्टजेन के प्रबंधक और ताइक्वांडो हेड कोच अमन द्विवेदी को इस इवेंट में उपस्थिति दर्ज कराई।
शुभम् इंडिया के निदेशक उत्प्रेरक जी के साथ बुद्ध भूमि इवेंट में स्पोर्ट्स पर्यटन पर भी प्रस्तुति दी गई।
थाईलैंड में विभिन्न खेल क्लब हैं जहां ताइक्वांडो, मार्शल आर्ट, मुआय थाई और अन्य प्रशिक्षण दिया जाता है। यहां के खिलाड़ी और कोच से हमने मुलाकात की।
आने वाले समय में प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने और सिद्धार्थनगर में अंतरराष्ट्रीय इवेंट होस्ट करने के लिए विकल्प मिलेगा।