सिद्धार्थ नगर – जनपद के चर्चित राजनीतिक हस्ती कांग्रेस नेता व पूर्व लोक सभा प्रत्याशी डा चंद्रेश उपाध्याय ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने से राजनीतिक हल्के में भूचाल आ गया है|
डा चंद्रेश ने आज अपने करीबी मित्रों के साथ लखनऊ में पार्टी कार्यालय पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने दिलाई बीजेपी की सदस्यता।
भाजपा मुख्यालय पर चंद्रेश उपाध्याय ने अपने सैकड़ो साथियों के साथ भाजपा की सदस्यता ली डा चंद्रेश 2019 में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ चुके है|
शोहरतगढ़ के लोकप्रिय विधायक विनय वर्मा ने कहा डॉक्टर चंद्रेश एक प्रेरणादायक व्यक्ति हैं और हम सब जगदम्बिकापाल के नेतृत्व में काम करने के लिए भाग्यशाली समझते हैं वे हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं और उनके पास एक सकारात्मक दृष्टिकोण है जो हम सभी को प्रेरित करता है। डॉक्टर चंद्रेश की इस उपलब्धि के लिए मैं उन्हें हार्दिक बधाई देता हूं। मैं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं और मुझे विश्वास है कि वे आदरणीय पाल साहब की जीत के लिए बेहतर काम करेंगे।
डा चंद्रेश के बी जे पी की सदस्यता ग्रहण करने पर पूरे जनपद से सुभचिंतकों मित्रों ने सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार बधाई संदेश दे रहे हैं|
इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने डॉक्टर चंद्रेश द्वारा बी जे पी ज्वाइन करने पर बधाई दी और कहा पार्टी में उनका दिल से स्वागत है डा चंद्रेश के आने से हमारी ताकत और बढ़ेगी पार्टी का जनाधार बढ़ेगा|
डा फौजदार खान और सुनील कुमार ने डॉक्टर चंद्रेश के भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने पर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करी है डा फौजदार ने कहा डा चंद्रेश के साथ हजारों लोग करीब से जुड़े हैं उनके आने से पार्टी मजबूत होगी क्षेत्र की जनता का काम आसान होगा|
शोहरतगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने डा चंद्रेश द्वारा पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने का स्वागत किया है उन्होंने कहा उनके आने से हमारा परिवार मजबूत हुआ है हम मजबूती से पार्टी नीतियों को आसानी से जनता के बीच पहुंचा पाएंगे हम सब उनके साथ हैं|
शोहरतगढ़ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित यादव ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का स्वागत किया है उन्होंने डा चंद्रेश के उज्जवल राजनीतिक भविष्य की कामना करते हुवे कहा कि उनके आने से हम सबको पार्टी गठबंधन को ताकत मिलेगी हम लोग मिलजुलकर एक ताकत बनकर अपने प्रिय सांसद जगदम्बिका पाल जी को दिल्ली पहुंचाने का काम करेंगे|
मंडल अध्यक्ष चिल्हिया रमेश मणि त्रिपाठी त्रिपाठी ने मशहूर हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर चंद्रेश उपाध्याय जी के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि निश्चित ही डॉक्टर चंद्रेश उपाध्याय जी को पार्टी में आने से हमारे शोहरतगढ़ विधानसभा सहित लोकसभा डुमरियागंज में बहुत मजबूती आएगी हम उनका स्वागत बंदन और अभिनंदन करते हैं अबकी बार डुमरियागंज लोकसभा में चार सौ पार का जो नारा है निश्चित ही पूर्ण होगा|