📅 Published on: March 7, 2024
महिला ने चौकी इंचार्ज पर उसके साथ मारपीट का लगाया आरोप
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर। ग्राम चकई जोत विकास खण्ड बर्डपुर तहसील सोहरतगढ निवासनी सहीदुन पत्नी अब्दुल हकीम द्वारा 6 मार्च को दिए गए शिकायती पत्र में चौकी इंचार्ज पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की गई है।
ऑनलाइन किए गए शिकायती पत्र में पीड़िता द्वारा जिले के कपिलवस्तु थाना क्षेत्र के बजहां चौकी का है मामला। पीड़िता द्वारा शिकायती पत्र के माध्यम से कहा गया है कि विगत 15 फरवरी को बच्चो बच्चो में विवाद हो गया था, जिसमे जब वो बच्चे को लेने गई थी और इसी दौरान उसके गांव के एक पुरुष द्वारा उसके साथ मारनपीट की गई।
इसकी शिकायत करने चौकी पर वह पहुंची थी। महिला का आरोप है चौकी पर पहुंचते ही बिना किसी पूछझताछ के बाल पकड़ कर लड़ाया और बेल्ट से उस महिला की पिटाई। की गई।
पीड़िता का कहना है कि आरोपी को चौकी पर बैठाकर उसी के सामने महिला की चौकी इंचार्ज ने पिटाई करवाई है। इस दौरान महिला का कहना है कि उसके द्वारा किसी प्रकार जान बचाकर भागी तो चौकी इंचार्ज दो सिपाही को पकड़ने के लिए भेजे, लेकिन डर से छिप गई ।
यह घटना 15 न्य फरवरी का बताया जा रहा है घटना की सुनवाई न होने पर उसके द्वारा पुलिस की अधीक्षक को पत्र लिख न्याय की मांग की है।