बदरे आलम बने यूपी कांग्रेस विचार विभाग के प्रदेश महासचिव, नेताओं ने दी मुबारकबाद

Kapilvastupost

सिद्धार्थनगर (उत्तर प्रदेश): शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के दुधवानिया बुजुर्ग निवासी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं मौलाना अब्दुल कय्यूम रहमानी फाउंडेशन के अध्यक्ष बदरे आलम को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विचार विभाग का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। उनके इस मनोनयन की खबर मिलते ही जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

संगठन में उनकी सक्रियता और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी है। इस मनोनयन से जिले में पार्टी संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

वरिष्ठ नेताओं ने जताया आभार और दीं शुभकामनाएं

बदरे आलम को प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर जिले के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से:

काजी सुहेल अहमद (जिलाध्यक्ष, सिद्धार्थनगर कांग्रेस) ,डॉ. नादिर सलाम (प्रदेश महासचिव) ,दीपक यदुवंशी (प्रदेश महासचिव, पिछड़ा वर्ग) ,अंशू अवस्थी ,रियाजउद्दीन पुरूषोत्तम पाण्डेय ,हरिशेक मिश्रा समेत कई अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें नए पद की मुबारकबाद दी और उम्मीद जताई कि वे कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।