📅 Published on: March 8, 2024
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर। जिले के कांग्रेसी नेता और पूर्व लोकसभाप्रत्याशी डॉक्टर चंद्रेश उपाध्याय के भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद जिले में प्रथम आगमन पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर उनके स्वागत समारोह में जिला अध्यक्ष कन्हैया पासवान स्थानीय सांसद जगदंबिका पाल सहित जिले के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस मौके पर भाजपा ज्वाइन करने के बाद डॉक्टर चंद्रेश उपाध्याय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से हर कोई प्रभावित है उन्होंने कहा कि विकसित भारत का जो सपना उन्होंने देखा है उसमें हर व्यक्ति अपनी सहभागिता देना चाहता है ऐसे में वह भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सपनों को साकार करने के लिए उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं।
उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश होगी कि इस बार के लोकसभा चुनाव में सिद्धार्थनगर जिले से भाजपा प्रत्याशी लाखों के डिफरेंस से जीत करके यहां से जाएं।
वहीं जिला अध्यक्ष कन्हैया पासवान ने चंद्रेश उपाध्याय का स्वागत करने के बाद कहा की डॉक्टर साहब के आने से पार्टी मजबूत होगी और बहुत सारे लोग हैं जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नीतियों से प्रभावित होकर लगातार भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता पार्टी के लिए अपना सब कुछ निछावर करने के लिए तैयार है और आने वाले चुनाव में इसका सुखद परिणाम भी देखने को मिलेगा।