सिद्धार्थ नगर – न प बढ़नी के सभासदों ने बोर्ड की बैठक का किया बहिष्कार

पिछले एक महीने से बढ़नी नगर पंचायत में विकास के मुद्दों और कार्यों को लेकर नगर के सभासदों में है रोष

Kapilvastupost

नगर पंचायत में वित्तीय बजट की स्वीकृति के लिए बुलाई गई बोर्ड मीटिंग मे तीन सभासद की उपस्थिति रही बाकी 8 सभासदों ने नगर पंचायत परिसर न पहुँचकर बहिष्कार कर दिया।

गत दिनों सभासदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष व ठेकेदार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। सभासदों द्वारा न पहुंचने व बहिष्कार करने के चलते बोर्ड मीटिंग स्थागित करने की खबर है ।

नगर पंचायत बढ़नी क्षेत्र के विकास के लिए शनिवार को वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट स्वीकृत होना था। इसके लिए नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील गुप्ता द्वारा बोर्ड मीटिंग बुलाई गई थी, लेकिन बोर्ड मीटिंग के शुरू होने पर केवल 3 सभासद ही उपस्थित रहे बाकी 8 सभासद बोर्ड मीटिंग में अनुपस्थित रहे ।

नगर पंचायत बढ़नी ई ओ अजय कुमार ने बताया की बोर्ड मीटिंग में 3 सभासद उपस्थित रहे। गत दिनों नगर पंचायत में ठेकेदार व नगर पंचायत के मिली भगत से मानक के विपरीत कार्य होने का आरोप लगाते हुए नगर पंचायत के सभासदों ने विधायक, जिलाधिकारी, मंडलायुक्त, अधिशाषी अधिकारी एवं मुख्यमंत्री से पत्र के माध्यम से शिकायत की है ।