📅 Published on: March 16, 2024
Kapilvastupost
बढ़नी सिद्धार्थ नगर । विगत कुछ महीने से बढ़नी ब्लॉक के सभी गांवों में हुए पक्के कार्यों के भुगतान शुक्रवार को दिन में शुरू हुआ विकास क्षेत्र में हुए दो सौ साठ विकास कार्यों के एफटीओ का भुगतान किया जाना था।
जिसमे से मात्र नौ गांवो के नौ एफटीओ (कार्य) का ही भुगतान हो सका, इस दौरान विकास खण्ड कार्यालय पर भुगतान को लेकर काफी हो हल्ला हुआ, कई प्रधान पेमेंट को लेकर अपना एफटीओ लगाने के लिए लगे रहे।
कई प्रधानों ने वीडीयो पर भेदभाव करने एवम चहेतो को पेमेंट करने का भी आरोप लगाया। इस दौरान हो रहे हंगामे की सूचना किसी ने ढेबरूआ पुलिस को दे दी।
मामले की नजाकत को समझते हुए चौकी पुलिस तुरंत दलबल के साथ सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पहुंच गई। आज हुए भुगतान में बढ़नी ब्लॉक के अधिकांश ग्राम सभाओ के पक्के कार्यों का भुगतान न होने से प्रधानों में काफी रोष व्याप्त है।
उक्त प्रकरण के संबंध में बढ़नी ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी श्याम मुरली मनोहर मिश्रा का कहना है कि आज ब्लॉक क्षेत्र के ग्रामपंचायत के कुल 260 एफटीओ का भुगतान होना था, लेकिन सर्वर धीरे चलने की वजह से सिर्फ नौ का भुगतान हो सका।
प्रधानों की भुगतान को लेकर नाराजगी जायज है। कहा कि पिछले 6 महीने के पक्के कार्यों का भुगतान बढ़नी ब्लॉक के ग्रामपंचायतो का लटका हुआ है भुगतान में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया गया है।