सहायक कस्टम आयुक्त ने ककरहवा , खुनूवा और बढ़नी कस्टम कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

Kapilvastupost

शोहरतगढ़ / सिद्धार्थनगर । भारत-नेपाल सीमा के कस्टम कार्यालय बढ़नी, कस्टम कार्यालय 1. खुनुवा और कस्टम कार्यालय ककरहवा का लखनऊ मण्डल के सहायक कस्टम आयुक्त नंदेश्वर सिंह द्वारा शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण की सूचना मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

खुनुवां कस्टम कार्यालय के निरीक्षण के दौरान सीमाई क्षेत्रो मे भ्रमण के दौरान सहायक कस्टम आयुक्त नंदेश्वर ने किया कस्टम कार्यालय का औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि कस्टम कार्यालय के अभिलेख सहित कई जरूरी चीजों का जांच किया गया।

इसके साथ ही साथ बार्डर क्षेत्र से हो रहे तस्करी रोकथाम के लिए क्षेत्र के नडौरा गांव मे पहुंचकर ग्रामीणों से पूछताछ किया और ग्रामीणों से तस्करी के बारें में विस्तारपूर्वक पूछा। इस दौरान सहायक कस्टम आयुक्त नंदेश्वर सिंह, कस्टम अधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहें।