📅 Published on: March 16, 2024
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर 16 मार्च 2024/जिला ग्राम्य विकास अभिकरण द्वारा आयोजित जिला विकास समन्वय निगरानी समिति (दिशा) की बैठक लोहिया कलाभवन में सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल की अध्यक्षता एवं विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, सदस्य विधान परिषद प्रतिनिधि विजय बहादुर चौधरी, जिलाधिकारी पवन अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार की उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे सांसद पाल द्वारा सभी अधिकारियों का परिचय प्राप्त किया गया। इसकेे पश्चात दिनाॅक 23 नवम्बर 2023 को सम्पन्न जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की तैयार की गयी कार्यवृत्त एवं अनुपालन आख्या का अवलोकन करके विभागवार समीक्षा की गयी।
सांसद ने रेलवे के अधिकारी से भीमापार अण्डर पास की स्थिति एवं खलीलाबाद- बांसी-डुमरियागंज-श्रावस्ती रेल लाइन की अद्यतन स्थिति के बारे जानकारी प्राप्त की गयी मा0 सांसद को अवगत कराया गया कि खेसरहा रेलवे स्टेशन का टेण्डर कर निर्माण कार्य शुरू हो गया है। बांसी रेलवे स्टेशन का भी टेण्डर हो गया है भूमि के चयन की कार्यवाही चल रही है शीघ्र ही इसको पूर्ण कर लिया जायेगा।
अधि0 अभि0 ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग ने अवगत कराया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में सामान्य मरम्मत के साथ नवीनीकरण योजना में जो कार्य स्वीकृत हुये हैं उनका कार्य पूर्ण करा दिया गया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में स्वीकृत 15 किमी0 सामान्य मरम्मत के साथ नवीनीकरण के कार्यों की निविदा प्रक्रिया में है। अधि0 अभि0 एन.एच. 28 ने अवगत कराया कि ककरहवा से रूधौली तक जो सड़क खराब हो गयी थी वर्तमान में पूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग गड्ढ़ामुक्त/संचालित स्थिति में है तथा राजमार्ग का मरम्मत व रखरखाव कार्य निरन्तर परियोजना सम्वेदक द्वारा किया जा रहा है।
सांसद डुमरियागंज ने अधीक्षण अभियन्ता विद्युत को निर्देश दिया कि आरडीएसएस योजनान्तर्गत स्वीकृत कार्यों में प्रगति लाकर जर्जर तार, पोल, ट्रांसफार्मर आदि बदलने की कार्यवाही पूर्ण करायें। समस्त अधि0अभि0, अवर अभि0, उप खण्ड अधिकारी सभी जनप्रतिनिधियों एवं उपभोक्ताओं का काल रिसीव करें।
राजकीय नलकूपों के नाली निर्माण के सम्बन्ध में अवगत कराया गया कि खेतों में फसल लगे होने के कारण नाली मरम्मत का कार्य फसल कटने के बाद करा दिया जायेगा। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि जनपद में निवेशकों द्वारा कुल 237 इकाइयों में 908.69 करोड़ का एम0ओ0यू0 किया गया है जिसे धरातल पर उतारने के लिए सभी निवेशकों से सम्पर्क किया जा रहा है।
सांसद ने कहा कि उद्यमियों द्वारा जनपद में इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से निवेश करके जनपद के विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया है जिससे जनपद के अन्य लागों को भी जनपद में ही रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। निवेशकों से निरन्तर सम्पर्क कर और अधिक एम0ओ0यू0 के लिए प्रेरित करें।
विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा ने समस्त कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को स्वीकृत कार्यों में प्रगति लाकर समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया। कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाये।
इस बैठक में निर्धारित किये गये एजेन्डा बिन्दु के अनुसार समीक्षा की गयी:- महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, दीन दयाल अन्त्योदय योजना, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, राष्ट्रीय भू-अभिलेखो का आधुनिकीकरण कार्यक्रम, दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना आदि कुल 44 बिन्दुओ की समीक्षा की गयी। इसके अलावा ग्राम्य अभियन्त्रण विभाग द्वारा प्रधानमंत्री सड़क योजनान्तर्गत मार्गाें की प्रगति विभिन्न प्रकार की पेंशन योजनाएं राष्ट्रीय सामाजिक सहायता सहायता कार्यक्रम, प्रधानमन्त्री आवास ग्रामीण एवं प्रधानमंत्री आवास शहरी की समीक्षा की गयी। स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत शौचालायों की प्रगति की समीक्षा की गई।
सांसद डुमरियागंज ने जिलाधिकारी श्री पवन अग्रवाल को निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारियों के साथ विकास कार्यो की समीक्षा कर समयबद्ध एवं गुणवत्तायुक्त कार्य पूर्ण करायें, जिससे 112 पिछड़े जनपदों में सिद्धार्थनगर जनपद टाप 2 से टाप 1 पर पहुंच सके।
जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन परियोजनाओं के कार्य का शिलान्यास हो गया है वह कार्य चलते रहेंगें। इसमें किसी प्रकार की बाधा नहीं होगी। जिलाधिकारी ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में जिन परियोजनाओं का कार्य चल रहा है उनको निर्धारित समय सीमा के अन्दर व गुणवत्तायुक्त पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया।
इस बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 डी0के0 चैधरी, प्राचार्य मेडिकल कालेज डाॅ0ए0के0 झा, पी.डी. नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी गोपाल प्रसाद कुशवाहा, डी0सी0मनरेगा रवि शंकर पाण्डेय, उप कृषि निदेशक अरविन्द विश्वकर्मा, जिला कृषि अधिकारी मो0 मुजम्मिल, उपायुक्त उद्योग दयाशंकर, जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारू प्रधान, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय,अधीक्षण अभियन्ता विद्युत, अधि0अभि0 लो0नि0वि0 (प्रा0ख0), विद्युत वितरण खण्ड सिद्धार्थनगर, तथा जनप्रतिनिधिगण, निगरानी समिति के सदस्यगण एवं जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।