📅 Published on: March 16, 2024
15 मार्च को सी एम योगी के सिद्धार्थ नगर जनपद दौरे के दौरान एक पीड़ित महिला की आवाज मुख्यमंत्री तक सुरक्षा में लगे जवानों ने नहीं पहुंचने दिया गया । महिलाओं पर हर तरह का फोकस करने वाली उनकी मातृ शक्ति का दिन रात राग अलापने वाली बी जे पी ने पीड़ित महिला को किस तरह अनदेखी करी गई।
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर जिले में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा के दौरान उस समय असहज स्थिति पैदा हो गई जब एक महिला अपनी मांगों का एक पत्र लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ जाने की कोशिश करने लगी। हालांकि वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल उसे रोक लिया। इस बीच बचाओ और छीना झपटी में महिला को चोटे भी आई हैं बाद में महिला ने मीडिया से बात करते हुए उसको आई हुई चोटों को दिखाते हुए कहा कि उसकी जमीन पर कुछ दबंगों ने कब्जा कर लिया है जिसको लेकर वह जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक से लेकर स्थानीय पुलिस थाने के चक्कर लगाकर थक गई है उसकी सुनवाई कहीं नहीं हो रही है ।
आज जब उसने सुना कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिद्धार्थनगर जिले में आ रहे हैं तो वह उनसे मिलने के लिए आई लेकिन उसे मिलने नहीं दिया गया और जब उसने कोशिश की तो तो पुलिस ने उसके साथ धक्का मुक्की कर रोकने की कोशिश की। जिसमें उसकी चोटें आई है उसने कहा कि उसके साथ न्याय होना चाहिए आज भी पुलिस ने उसके साथ अन्याय किया है और उसे मुख्यमंत्री से मिलने नहीं दिया।
बाईट-पीड़ित महिला