सिद्धार्थ नगर – डी एम और एस पी ने वलनरेबल बूथों का किया निरीक्षण कमजोर वर्ग के लोगों का वोट प्रतिशत बढ़ाने पर फोकस

Kapilvastupost

सिद्धार्थनगर 19 मार्च 2024/जिलाधिकारी पवन अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह द्वारा तहसील शोहरतगढ़़ के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय बूढ़ापार, कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय घनौरा मुस्तहकम, उच्च प्राथमिक विद्यालय ढेकहरी बुजुर्ग, तहसील इटवा के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय झकहिया के बर्नेबुल बूथो का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य से वार्ता कर निर्देश देते हुए कहा कि मानक के अनुरूप समय से समस्त व्यवस्थायें पूर्ण करा ले। इसके साथ-साथ जिलाधिकारी द्वारा आम जनमानस से वार्ता कर जागरूक किया तथा मतदान दिवस दिनांक 25 मई 2024 को अपने मत का प्रयोग करने की अपील की गयी।

निरीक्षण के दौरान उपरोक्त के अतिरिक्त उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ कर्मेन्द्र, तहसीलदार शोहरतगढ़ व अन्य संबधित अधिकारी गण उपस्थित थे।

बताते चलें कि 2024 के लोक सभा चुनाव सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन ने क्रिटिकल, वल्नरेबल और सामान्य तरीके मतदान केंद्र निर्धारित किए हैं। वल्नरेबल मतदेय स्थलों पर प्रशासन विशेष फोकस कर रहा है। उसी को लेकर जनपद में एक दर्जन से अधिक वल्नरेबल मतदेय स्थल चिन्हित किए गए हैं। इसके साथ ही ऐसे मतदाताओं को भी प्रशासन लगातार चिह्नित कर रहा है, जो चुनाव में खलल पैदा कर सकते हैं। मतदान के वक्त केंद्रों पर वोट डालने की प्रक्रिया प्रभावित न हो सके और मतदाता स्वतंत्र होकर अपना वोट डाल इसके लिए प्रशासन प्राथमिकता पर काम कर रहा है। बता दें कि जनपद में चिन्हित वल्नरेबल मतदान केन्द्रों पर वेबकास्टिग और वीडियोग्राफी भी गहनता से कराई जाएगी।

वलनरेबल बूथ के रूप में वैसे मतदान केंद्रों को चिह्नित किया जाना है जहां किसी खास जाति विशेष की दबंगता चलती हो और पिछले चुनाव में कमजोर वर्ग के मतदाताओं को मतदान से वंचित किया गया हो। इसके साथ ही मतदान का प्रतिशत उन मतदान केंद्रों पर कमजोर वर्गों का कम तथा बहुल जाति के मतदाताओं का मतदान प्रतिशत अधिक रहा हो। इसके अलावा दबंगों अथवा आपराधिक किस्म के लोगों द्वारा वोटरों को डराने धमकाने की पुरानी घटना तथा संभावना के मद्देनजर भी वैसे मतदान केंद्रों को वलनरेबल बूथ के रूप में चिन्हित किया जाना है।