📅 Published on: March 19, 2024
सिद्धार्थ नगर – मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा शिक्षक को गोली मारने के विरोध में शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन बोर्ड की कापियां चेक करने का किया बहिष्कार
Kapilvastupost
सोमवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर शिक्षक साथी धर्मेंद्र कुमार की मुजफ्फर नगर पुलिसकर्मी द्वारा बर्बरता पूर्वक गोली मारकर हत्या करने के विरोध में जिले के बोर्ड कापी मूल्यांकन केंद्र तिलक इंटर कालेज बांसी, शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़ पर शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया।
इस दौरान मृतक शिक्षक साथी के आत्मा की शांति के लिए एक शोक सभा का आयोजन भी किया गया। शासन-प्रशासन से मांग किया गया कि दोषियों पर कठोर से कठोर कार्यवाही हो।
विदित हो कि बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिका मुजफ्फर नगर जमा करने पहुंचे शिक्षक धर्मेंद्र कुमार को तैनात सिपाही ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसको लेकर क्षिकों में आक्रोश व्याप्त है। शोक सभा में जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र बहादुर सिंह, जिला मंत्री डा. हृदय नारायण मिश्र, जिला कोषाध्यक्ष राम निवास कुशवाहा, योगेंद्र सिंह, संतोष कुमार दुबे, गोपेश्वर प्रसाद चौबे, बाल गोविंद मौर्य, गिरीश चौधरी, जयराम यादव, फूलचंद गौड़, डा. प्रकाश श्रीवास्तव, अशोक कुमार पाल, राजीव सिंहा, अमित कुमार, राकेश कुमार, राज वरुण, मनोज कुमार सिंह, आवेग कुमार शर्मा, अर्जुन कुमार सहित कई शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे ।
वहीं मूल्यांकन स्थल शोहरतगढ़ में जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ नगर रामविलास यादव की अगुवाई में लगभग तीन सौ परीक्षकों ने उत्तर पुस्तिका मुल्यांकन का बहिष्कार कर दिया और पुलिस की कड़ी निंदा की।
जिलाध्यक्ष रामविलास यादव ने कहा कि बनारस के एक शिक्षक कर्मचारियों के साथ जिला चंदौसी के एक विद्यालय में उत्तर पुस्तिका मुल्यांकन की कापी जमा करने जा रहे थे वहां पर मौजूद पुलिस के जवान नशे में धुत होकर झड़प करने लगे और देखते देखते सर्विस रायफल से गोली मारकर हत्या कर दी।
कहा कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के आवाहन पर पूरे जिले में मुल्यांकन का बहिष्कार किया गया है। उन्होंने कहा कि जबतक दोषियों पर कड़ी कार्रवाई व मृतक शिक्षक के साथ इंसाफ नहीं होगा तबतक मुल्यांकन का बहिष्कार जारी रहेगा।
इस दौरान रामविलास यादव, गुलाब मौर्या, बैजनाथ चौरसिया, रामप्रताप सिंह, शम्भू नाथ गुप्ता, रजनीरंजन, श्रीकांत राय, शेषनाथ, वीरेंद्र कुमार, प्रमोद पाल आदि परीक्षक मौजूद रहें।