📅 Published on: March 19, 2024
विकास खंड बढ़नी – बी डी ओ ने गडरखा गांव का मास्टर रोल किया जीरो मास्टर रोल में 231 श्रमिक के सापेक्ष कार्य स्थल पर मौके पर एक भी मजदूर नहीं मिला बी डी ओ ने सचिव और तकनीकी सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया
Kapilvastupost
बढ़नी ब्लॉक अंतर्गत गड़रखा गांव में चल रहे नाला खुदाई कार्य के मास्टर रोल में फर्जीवाड़ा करने का मामला सामने आया है। नाला खुदाई के लिए मास्टर रोल में 231 श्रमिक को कार्य निर्गत किए गए हैं जबकि ब्लॉक क्षेत्र के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी के निरीक्षण में मौके पर श्रमिकों की संख्या शून्य मिली है।
यह फर्जीवाड़ा खुलने के बाद बीडीओ ने मास्टर रोल शून्य करते हुए सचिव व तकनीकी सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है।
बढ़नी क्षेत्र के गड़रखा गांव में मनरेगा योजना के तहत नाला खुदाई का कार्य चल रहा है। यह कार्य मारूफ के खेत से अजीम के खेत तक व बरकत के खेत से पप्पू के खेत चल रहा है।
सोमवार को ब्लॉक के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी ने मौके पर दोनों कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में दोनों कार्यों के लिए 231 श्रमिकों का मास्टर रोल निर्गत किया गया था लेकिन कार्य स्थल पर एक भी श्रमिक कार्य करते नहीं मिले।
अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी की रिपोर्ट के बाद बढ़नी के बीडीओ श्याम मनोहर मुरली मिश्र ने पत्र जारी कर बताया कि स्थिति अत्यंत ही खेदजनक है। उन्होंने ग्राम पंचायत गड़रखा के सचिव संजय कुमार व तकनीकी सहायक राकेश कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए कहा है कि ग्राम पंचायत गड़रखा के 18 मार्च के मास्टर रोल को शून्य करते हुए अवगत कराना सनिश्चित करें।