📅 Published on: March 21, 2024
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर जिले के बाँसी तहसील क्षेत्र के वार्ड नम्बर 17 निषादनगर स्थित डायट के एक प्रवक्ता पर महिला प्रशिक्षुओ ने उनके साथ अभद्रता करने और उनके नंबर काटने का आरोप लगाया है।
डायट प्रवक्ता हरिओम सिंह से नाराज प्रशिक्षु उनके ट्रांसफर और निलंबन को लेकर डायट परिसर में धरने पर बैठ गए हैं। बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए प्रशिक्षु हाथ में अपनी माँग की तख्तियां लिए डाइट प्राचार्य और प्रवक्ता हरि ओम के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।
प्रशिक्षुओ का आरोप है कि प्रवक्ता हरिओम सिंह लगातार उनका उत्पीड़न कर रहे हैं और उनके साथ अभद्रता करते हुए प्रैक्टिकल में नंबर काटने की धमकी भी अक्सर देते रहते हैं और इस बार के प्रैक्टिकल में तो उन्होंने इसको सच कर दिखाया ।
प्रशिक्षुओ का कहना है कि वे लोग मेहनत से पढ़ाई करती हैं और जो भी टास्क उनको दिया जाता है उसको गंभीरता से पूर्ण करती हैं फिर भी उन लोगों का नंबर प्रैक्टिकल में काफी कम आया। जबकि प्राचार्य का एक भतीजा जो कि कभी क्लास करने भी नहीं आता है और प्रैक्टिकल के दिन वह अब्सेंट था फिर भी उसको 100 में 99 नंबर दिए गए ।
प्रशिक्षुओ का आरोप है कि प्रवक्ता हरिओम सिंह उन के साथ पक्षपात करते हैं और क्लास में उल्टी सीधी बातें करके अपना समय काटते हैं धरने पर बैठे प्रशिक्षुओ की मांग है कि एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन कर पूरे प्रकरण की जांच की जाए और उनका नंबर क्यों काटा गया इसको स्पष्ट करते हुए भविष्य में ऐसा न करने का आश्वासन दिया जाए।
साथ ही प्रशिक्षुओ की मांग है कि यहां से तत्काल प्रवक्ता हरिओम सिंह का हस्तांतरण या उन्हें निलंबित किया जाए। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मांगी जाएगी वे अनवरत धरने पर बैठे रहेंगे ।
बाईट-1—धरनारत प्रशिक्षु
बाईट-2—-धरनारत प्रशिक्षु
बाईट-3—-धरनारत प्रशिक्षु
बाईट-4—-धरनारत प्रशिक्षु