बढ़नी – निशान यात्रा के दौरान सैकड़ों महिलाएं पुरुष और बच्चों ने लगाए खाटूश्याम के जयकारे

शोभा यात्रा में शामिल हुए विधायक विनय वर्मा श्याम प्रभू का लिया आशीर्वाद

Kapilvastupost

बढ़नी सिद्धार्थ नगर। भारत नेपाल के सीमाई क्षेत्र बढनी कस्बे में स्थित राणी सती दादी मंदिर में निशान की पूजा अर्चना के बाद सैकड़ों की संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों का हुजूम हाथों में निशान लिये कतारबद्ध होकर नंगे पाँव नगर भ्रमण करते हुए श्री श्याम के भक्ति गीतों पर झूमते हुए कृष्णनगर नेपाल स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में श्री खाटू श्याम प्रभु के चरणों में निशान को समर्पित कर दिया ।

श्री श्याम निशान शोभा यात्रा की निकली भव्य झाँकी में शामिल सैकड़ों महिलाएं और पुरुष नंगे पांव हाथों में निशान लिए खाटू नरेश श्याम प्रभू की झाँकी कस्बे के राणी सती दादी मंदिर से निकलकर गोला बाजार से होते हुए माल गोदाम तिराहा पहुंचीं जहां चेयरमैन सुनील अग्रहरि और उनकी पत्नी द्वारा श्याम भक्तो पर अबीर गुलाल के साथ गुलाब के फूलो की वर्षो की गई जिससे पूरा नगर श्याम मय हो गया।

नगर भ्रमण करते शोभा यात्रा स्टेशन रोड से होकर फिर कस्टम रोड होते हुए सीमा पार करते हुए कृष्णनगर नेपाल स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर पहुँच कर श्याम भक्तो ने निशान को प्रभु श्री श्याम के चरणों में समर्पित कर दिया। इस दौरान डीजे साउण्ड पर बज रहे भक्ति गीत ” ये निशान खाटू वाले का इसे हाथो में उठा लेना , आज श्याम सपने में आये दहिया पीके आदि भक्ति गीतों की धुन पर झूमते अबीर गुलाल उडाते हुए भव्य झाँकी का समापन हुआ।

बता दें कि यह निशान यात्रा हर वर्ष फाल्गुन माह में विगत 30 वर्षो से प्रभु श्याम की सेवा में निकाली जाती रही है।

इस दौरान शोभा यात्रा में शामिल होने आए क्षेत्रीय विधायक विनय वर्मा ने श्रीश्याम प्रभू का आशीर्वाद लेने के उपरांत कहा कि खाटू नरेश श्री श्याम प्रभू की निकलने वाली दिव्य व भव्य शोभा यात्रा दोनो देशों के रिश्तो को मजबूत करने में अहम कड़ी है।

कस्बे के माल गोदाम तिराहे पर निशान यात्रा में शामिल श्याम बाबा के भक्तों ने केसरिया गमछा भेंट कर उनका अभिवादन किया। इस दौरान चेयरमैन सुनील अग्रहरि , संजय केडिया , मुकेश गोयल , मनोज गोयल , बृजेश अग्रहरि , गोलू अग्रहरि , सुभाष गुप्ता , विनय शर्मा आदि सहित सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस मौके पर मुस्तैद रही।