जिले के मशहूर चिकित्सक के पिता ने कहा दुनिया को अलविदा जिले में दौड़ी शोक की लहर

Kapilvastupost

सिद्धार्थ नगर जिले के वरिष्ठ हडडी रोग विशेषज्ञ डा. विमल द्विवेदी के पिता राम विलास द्विवेदी का सोमवार की सुबह गोरखपुर स्थित एक निजी चिकित्सालय में इलाज के दौरान निधन हो गया।

यह खबर जैसे ही लोगों को मिली, उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। राम विलास द्विवेदी के निधन की खबर पाकर निवर्तमान सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी जगदम्बिका पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. ए.के. झा समेत तमाम गणमान्य व्यक्तियों ने पहुंच कर शोक संतृप्त परिवार को ढाढस बंधाया।

मालूम हो कि 86 साल की उम्र के राम विलास द्विवेदी पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। अभी हाल में उनकी तबियत बिगड़ने पर उन्हें गोरखपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां सोमवार की सुबह लगभग 6 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

मृत्यु के बाद उनका पर्थिव शरीर सिद्धार्थ नगर स्थित आवास पर  लोगों के दर्शनार्थ रखा गया।

बताया जाता है कि स्व. द्विवेदी जीवनभर जिले में रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा देते रहे। आप का जीवन बेहद सादगीपूर्ण रहा उनके प्रयास से ही बांसी के सोनखर में श्री राम विलास इन्च्टीयूट आफ नर्सिंग एंड फामेर्सी कालेज की स्थापना संभव हो पायी। इसके अलावा जनपद मुख्यालय स्थित जीवन ज्योति हास्पिटल एवं जीवन ज्योति पैरामेडिकल कालेज के वह संरक्षक भी थे।

बताया जाता है कि स्व. द्विवेदी का कुशल व्यवहार के धनी थे। यहीं कारण है कि वह काफी लोकप्रिय थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही उनके आवास पर भीड़ जुट गयी। उनका अंतिम संस्कार दोपहर बाद अयोध्या में किया गया।

शोक संवेदना जताने वालों में उपरोक्त के अलावा डा. सत्य प्रकाश मिश्रा, डा. वेद प्रकाश मिश्रा, डा. सुभाष यादव, डा. भवानी शंकर त्रिपाठी, प्रभात शुक्ला के साथ – साथ तमाम पत्रकार भी शामिल थे।