डुमरियागंज लोकसभा – संसद प्रत्याशी जगदंबिकापाल ने रोड शो कर दिखाई ताकत

Kapilvastupost

लोकसभा चुनाव 2024 का विगुल बजते ही सिद्धार्थनगर जिले से भाजपा लोकसभा के प्रत्याशी जगदंबिका पाल द्वारा अपने संसदीय क्षेत्र डुमरियागंज से भारी जन-समूह और कार्यकर्ताओं के साथ रोड शो निकाला ।

रोड शो डुमरियागंज से इटवा, ढेबरुआ शोहरतगढ़ होते हुए धेन्सा में समापन हुवा । विशाल रोड शो में सैकड़ो गाड़ियों के काफिले के साथ भाजपा के कार्यकर्ताओं व भारी जन समूहों ने जगह-जगह पर फूल मालाओं के साथ भाजपा से प्रत्याशी सांसद जगदंबिका पाल का स्वागत किया और इस दौरान जिलाध्यक्ष समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता भाजपा प्रत्याशी के साथ रोड में शामिल रहे।

ढेबरुवा में शोहरतगढ विधायक विनय वर्मा ने सैकड़ों कार्यकताओं के साथ किया स्वागत।

वहीं बढ़नी में नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरी ने भी पाल का स्वागत किया।

युवा नेता अभय सिंह के नेतृत्व में बाणगंगा बैराज पर अपने समर्थकों के साथ सांसद व प्रत्याशी लोकसभा जगदंबिका पाल का स्वागत किया।

नगर पंचायत शोहरतगढ में n p अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने पचास गाड़ियों में समर्थकों के साथ सांसद पाल का किया जोरदार स्वागत रवि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने विधायक विनय वर्मा व सांसद पाल को फूल मालाओं से लाद दिया।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रत्याशी व सांसद जगदंबिका पाल ने पूरे कार्यक्रम को लेकर जानकारी दी और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनवाया और चौथी बार भी सभी से उन्हे वोट करने को लेकर अपील की।