📅 Published on: March 22, 2024
इस नई प्रणाली से भी आम जनता को राहत नहीं मिलने वाला है भ्रष्टाचार ठीक पहले की तरह ही है कार्ड धारकों के मोबाइल पर मैसेज तीस किलो राशन का आता है और पाते हैं 25 किलो राशन चोरी में कोई बदलाव नहीं हुआ है l
एक तरह से यह कोटेदारों का षड्यंत्र ज्यादा लगता है झूठ बोलकर इस नई व्यवस्था से बचना चाहते हैं दिखावा कर रहे हैं कि जनता परेशान होगी हो हल्ला होगा तो सरकार अपने कदम वापस ले लेगी l
Kapilvastupost
पूरे जिले में राशन वितरण करने के लिए सरकार द्वारा नई व्यवस्था दी गई है जिसमें अंगूठा लगाने वाली मशीन और राशन तौलने वाली मशीन को जोड़ दिया गया है साथ ही अंगूठा लगाने पर कितना किलो राशन जनता के कार्ड पर उठा तुरंत ही बैंकों की तरह मैसेज आ जाता है l
जिले में राशन वितरण के लिए आपूर्ति तों विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई नई ई पास मशीन कार्ड धारकों और कोटेदार के लिए समस्या बनी हुई है। रुनई तकनीकी के साथ नेटवर्क की समस्या वितरण व्यवस्था पर भरी पड़ रही है।
कार्ड धारकों को राशन उठान के लिए घंटो लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। जिस कारण से कोटेदार और जनता में बहस भी हो रहा है l
धीमा नेटवर्क परेशानी का सबब बना हुआ है। कस्बा के एल सुबास नगर वार्ड में स्थित सरकारी सस्ते हर गल्ले की दुकान पर तीन दिनों से काफी भीड़ हो रही है ।
वितरण की इस नई व्यवस्था में ई पास मशीन और तौल मशीन आसपास में कनेक्ट है। इस पर फिंगर प्रिंट लगाकर ही राशन खारिज हो रहा है। तब जाकर कार्ड धारक राशन घर ले जा सकता है।
नेटवर्क न रहने और यदि है भी तो इतना धीमा है की एक घंटे में पांच से छः लोगो को ही राशन वितरण हो रहा है।
रिपोर्टर ने कई कोटेदार से बात करी तो कोटेदार ने बताया कि वितरण व्यवस्था में नेटवर्क की समस्या आड़े आ रही है। कार्ड धारकों को काफी इंतजार करना पड़ रहा है। इस समस्या को विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।
शिव पूजन, अनूप, कृष्ण कुमार आदि कार्ड धारकों ने प्रशासन से इस समस्या को आबिलम्ब दूर करने की मांग की है।