बढ़नी – सागर पाठक बने लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पहली बार जनपद आगमन पर समर्थकों कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Kapilvastupost

बढ़नी सिद्धार्थनगर। समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने जिले के बढ़नी ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेवरा निवासी सागर पाठक की समाजवादी पार्टी के प्रति निष्ठा व ईमानदारी को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है।

सागर पाठक के लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद जिले में प्रथम आगमन पर गुरुवार को बढ़नी ब्लॉक क्षेत्र के मलगहिया चौराहे पर कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों ने उनका फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया और बधाई दी।

इस दौरान लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सागर पाठक ने कहा कि वर्तमान सरकार से हठी रवैए से युवा, किसान, व्यापारी सभी परेशान हैं। आम आदमी सहमा हुवा है बोलने से डर लगता है।

कहा कि किसानों, युवाओं की लड़ाई लड़ने वाले हमारे पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने जुल्म और ज्यादती करने वाली सरकार से लोगों को छुटकारा दिलाने के लिए कमर कस ली है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर समाजवादी पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अनुज चौधरी, प्रधान विजय पाठक, बदरे आलम, महेंद्र यादव, अमरेश पाठक आदि ने बधाई दी है।