नेक्स्टजेन स्पोर्ट्स क्लब ने बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए डांस क्लास का उद्घाटन

Kapilvastupost

नेक्सटज स्पोर्ट्स क्लब व नेक्सटजन स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तहत नृत्य जैसी कला को जिले में निखारने के लिए डांस क्लास का उद्घाटन हुआ। जिले की प्रतिभा को निखारने के लिए नेक्सटजन की कोशिश में जिले के प्रतिभावान बच्चे जिस तरह से निरंतर अभ्यास कर रहे हैं और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रयास कर रहे हैं, उसी को ध्यान में रखते हुए नेक्स्टजन स्पोर्ट्स क्लब द्वारा नेक्सटजन डांस वा फिटनेस जोन का दिनांक 22 मार्च 2024 को विभाग प्रचारक दीनानाथ, अमित श्रीवास्तव, विभाग संगठ मंत्री धीरेन्द्र सिंह, नितेश पांडेय, अमित त्रिपाठी के कर कमलों द्वारा किया गया।

मुख्य अतिथि विभाग प्रचारक दीनानाथ द्वारा बच्चो को अनेक उदाहरण देकर खेल में नृत्य तथा जीवन में किस तरह से अपने – आप को बेतहर बनाना है, इसके लिए निरन्तर अभ्यास के बारे में बताया।

अमित श्रीवास्तव ने बताया कि हमारा लक्ष्य उन इच्छुक छात्रों को व्यापक और समग्र प्रशिक्षण प्रदान करना है, जो अंतरराष्ट्रीय या राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट में भाग लेने का सपना देखते हैं।

हमारा लक्ष्य अपने खिलाड़ियों के बीच उत्ष्टता, समर्पण और अनुशासन की संसत विकसित करना और उन्हें उनकी पूरी क्षमता का एहसास कराने में मदद करना है। नेक्सटजन स्पोर्टस क्लब के संस्थापक प्रशांत श्रीवास्तव , शिवानी श्रीवास्तव वर्चुअल द्वारा बच्चो से जुड़े और बच्चो का मार्ग दर्शन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस दौरान क्लब के मैनेजर अमन कुमार द्विवेदी, सहायक कोच गणेश रस्तोगी, राकेश जैसवाल, इमरान सहित अन्य  खिलाड़ी मौजूद रहे।