📅 Published on: March 23, 2024
Kapilvastupost
बढ़नी,सिद्धार्थनगर। शुक्रवार को 50वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल “डी” समवाय बढ़नी के द्वारा बॉर्डर चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान प्यूठान नेपाल निवासी टंक कुमार आचार्य के पास से 4,50,000 रुपए भारतीय मुद्रा बरामद किया गया पूछताछ करने पर उसने बताया कि उक्त रुपए वह लुधियाना पंजाब से नेपाल ले जा रहा था।
लेकिन उसके पास रूपए संबंधित कोई भी दस्तावेज नही थे जिसे जब्त कर अग्रिम कार्यवाही हेतु कस्टम विभाग को सुपुर्द कर दिया गया।
सहायक सेननायक दिनेश कुमार में बताया 50वी वाहिनी मुख्यालय बलरामपुर तथा उच्च मुख्यालय के आदेशानुसार आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर एसएसबी द्वारा बॉर्डर पर सघन चेकिंग व पेट्रोलिंग किया जा रहा है उसी क्रम में चेकिंग में सशस्त्र सीमा बल चेक पोस्ट पर नीतीश कुमार, जावेद, महिला आरक्षी वसुंधरा व सुप्रिया की मुख्य भूमिका रही।