📅 Published on: March 24, 2024
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर विकास खण्ड बाँसी क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरगदवा में संचालित स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल बरगदवा (जिगनिहवा) सिद्धार्थनगर में शुक्रवार को वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान राजकपूर निषाद ने मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि वार्षिक उत्सव के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच के माध्यम से आगे बढ़ने का मौका मिलता है।
ऐसे कार्यक्रमों से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है। और अच्छी शिक्षा एवं संस्कार ही जीवन को एक नया रूप देता है।हमे समाज को शिक्षित एवं संस्कारित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि परिवारों के बढ़ने के साथ साथ उनकी युवा पीढ़ी को संस्कारित एवं सकारात्मक मार्ग दर्शन की आवश्यकता है।
इस दौरान बच्चों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें मां सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, बसंती गीत,बाल गीत, विकास गीत, राजस्थानी गीत में लकी त्रिपाठी, खुशबू निषाद, खुशबू यादव,क्षमा, शिखा, निर्जला, साधना,सोनम, प्रियांसी, सोनाली, श्रृष्टि,सुमन, सावित्री, अनीता, कविता, खुशी,कृतिका, युवराज,अप्रमेय, दिव्यांश, निखिल,शिवा आदि छात्र, छात्राओं ने भाग लिया ।
इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक प्रेमलता श्रीवास्तवा एवं क्षेत्र के अन्य सम्मानित लोग मौजूद रहे।