📅 Published on: March 26, 2024
kapilvastupost
होली त्जियौहार के दिन जिले के अलग-अलग थानाक्षेत्रों में सोमवार को दो लडकियों समेत तीन लोग डूब गये। गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश की जा रही है। इस घटना से पूरा जिला दहल गया।
जानकारी के मुताबिक एक ओर जहां जिले का ग्रामीण क्षेत्र सोमवार को होली की खुमारी में डूबा था, वहीं बांसी थाना क्षेत्र के ग्राम तेजगढ़ में दो बच्चियां राप्ती नदी में नहाने उतर गयी। इसी दौरान 14 साल की सुमन और इसी आयु की झिनकी गहरे पानी में चली गयी। जिससे वह डूबने लगी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों को डूबता देख उन लोगों ने शोर मचाना शुरू किया, मगर होली की खुमारी के कारण लोगों को आने देर हो गयी और दोनों डूब गयी। जानकारी मिलते ही प्रशासन ही सक्रिय हुआ और गोताखोरों को नदी में उतारा गया, मगर समाचार लिखे जाने तक उनका पता नहीं चल पाया है। मौके पर पुलिस और प्रशासन के अफसर पहुंच गये है।
इसी क्रम में होली के दिन जिले के थाना त्रिलोकपुरके ग्राम सट्टा छगडिहवा में एक दुखद घटना सामने आई है। जिसमें विकास दुबे नाम का एक युवक जो की कपिया नकटी का रहने वाला है उसकी नदी में डूबने से आसपास गांव में हडकंप मच गया।
बताते चले कि दो दोस्तों के साथ होली खेलने के बाद क्रिकेट खेलने की बात कह कर घर से निकला था विकास दुबे लेकिन कुछ देर बाद गांव वालों को सूचना मिली कि विकास की नदी में डूबने गया है गांव वालों ने इटवा तहसील व त्रिलोकपुर थाना अध्यक्ष सहित घटना स्थल पर पहुंचकर विकास दुबे गांव के लोगों की मदद से नदी में खोजना शुरू कर दिया|
काफी समय के बाद भी विकास दुबे नहीं मिले आपको बता दें कि पुलिस पुलिस व इटवा तहसील के कर्मचारियों द्वारा घटना की जांच जारी है |