शोहरतगढ़ – बाईकों की आमने सामने की टक्कर में चार घायल, तीन रेफर घायलों में एक गजहड़ा प्रधान का लड़का

Kapilvastupost

शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के खुनुवा बाईपास पर दो बाइक की भिड़ंत में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शोहरतगढ़ पहुंचाया गया। स्थिति गंभीर देख माधव प्रसाद मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गजहड़ा निवासी 22 वर्षीय अब्दुल हन्नान पुत्र यार मोहम्मद बाइक से शोहरतगढ़ से अपने घर के तरफ से जा रहे थे।

चिल्हिया की तरफ से एक बाइक पर 25 वर्षीय अमन पुत्र ष्णा, 40 वर्षीय सरिता पत्नी अरविंद व 22 वर्षीय अंशिका पुत्री अरविंद शोहरतगढ़ आ रहे थे। जैसे ही दोनों बाइक नेशनल हाईवे के खुनुवा बाईपास पर पहुंची, आपस में भिड़ गई। दोनों बाइक पर सवार चारो गंभीर रूप से घायल हो गए।