सिद्दार्थनगर – 5 वर्ष बीत जाने के बाद भी नहीं बनी सड़क लैला चौराहे से भारत भारी सहित दर्जनों गांव के लोग प्रभावित

Kapilvastupost

सिद्दार्थनगर 5 वर्ष बीत जाने के बाद भी नहीं बनी सड़क संसदीय क्षेत्र डुमरियागंज के एक महत्वपूर्ण सड़क जो दर्जनों गांव को स्टेट हाईवे से जोड़ती है लैला चौराहे से होते हुए दर्जनों गांव को जोड़ते हुए तीर्थ सागर भारत भारी मोतीगंज चौराहे तक सड़क जाती है।

इस सड़क का निर्माण कार्य जिला पंचायत विभाग द्वारा कराया गया और विभाग द्वारा किसी चहेते ठेकेदार को सड़क बनाने की कमान सौंप दी गई जो आज भी सड़क का काम अधूरा पड़ा हुआ है जिस को लेकर ग्रामीण काफी परेशान है ।

आप को बताते चले कि सी एम योगी आदित्यनाथ का फरमान भी बेअसर देखने को मिल रहा है सिद्धार्थनगर में विभागीय अधिकारी की उदासीनता के कारण सड़कों की दुर्शा से लोग परेशान होकर इस बार वोट ना देने का मन बना लिया गया है।

प्रदेश के मुखिया ने सड़क को लेकर सख्त अदेश दिया था गड्ढा मुक्त कर दिया जाएगा मगर जनपद सिद्धार्थनगर के जिला पंचायत अधिकारी मुख मंत्री के आदेश को हवा हवाई समझते है।

ग्रामीणों का कहना है की दो चार साल से महुआरा से तीर्थ सागर मोती गांज जाने वाला सड़क चार साल हो गया पत्थर डाल दिया गया है और उसी हाल में छोड़ दिया गया आए दिन मोटर साइकिल हो या लेकजरी गाड़ी सभी का टायर पंचर होता है।

मगर आज तक किसी की निगाहे इस सड़क पर नही पड़ी संसद हो या विधायक सिर्फ चुनाव में आते है और वादा कर के चले जाते है इन को जनता की परेशानी से कोई मतलब नहीं रहता है ।

मगर सरकार से माग कर रहे है की अपने आस्तर से जांच करा ले जो भी इस में ठिकेदार हो या अधिकारी दोषी पाए जाते हैं तो सरकार करवाई करे जिला पंचायत विभाग के अधिकारी इस सड़क को लेकर सक्रिय होते तो आज यह सड़क बनकर कंप्लीट हो जाती और ग्रामीण राहत की सांस लेते।

जब इस सम्बन्ध में D,P,R,O सिद्धार्थनगर से बात कि गई तो बताया कि हमारी जानकारी मे नही है मगर मजे की बात यह कि जिला पंचायती राज विभाग की कार्य योजना है।