📅 Published on: March 29, 2024
Kapilvastupost
चिल्हिया थाना क्षेत्र के बरगदवा चौराहा पर बीती रात चोरों ने ब्यूटी पार्लर की दुकान का ताला तोड़कर उसमें रखा पचास हजार नगद व सोने चांदी के जेवर लेकर फरार हो गये।
पीड़ित प्रदीप जायसवाल ने बताया कि मेरी पत्नी उषा जायसवाल बरगदवा चौराहा पर अपने मकान में ब्यूटी पार्लर की दुकान खोल रखी है। घर के सभी सदस्य होली का त्यौहार मनाने अपने पुस्तैनी घर साहा चले गये थे।
वृहस्पतिवार की सुबह दुकान पर पहुंचा तो देखा दुकान के शटर का ताला टूटा हुआ है। पीछे कमरे का फाटक खुला हुआ है और कमरे में रखा बाक्स टूटा हुआ है और उसमें रखा पचास हजार रूपये नगदी तथा लगभग दो लाख रुपये कीमत के सोने चांदी के गहने गायब थे।
पीड़ित ने थाना चिल्हिया पर चोरी होने की तहरीर दी है। चोरी की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष चिल्हिया अमित कुमार, फोरेंसिक व सर्विलांस टीम पहुंच जांच कर रही है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष चिल्हिया अमित कुमार ने बताया कि तहरीर मिला है जांच किया जा रहा है।