तालाब से मिट्टी निकालकर बेचने का चल रहा अवैध कारोबार
📅 Published on: March 29, 2024
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर । कपिलवस्तु – थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भरवलिया में इन दिनो भटौली गांव के दुर्गा मंदिर से सटे तालाब से मिट्टी निकाल कर बेचने का काम धडल्ले से चल रहा है और जिम्मेदार अपनी आंखें मूंद बैठे हैं।
गर्मी के दिनो में तालाब में पानी – रहता है तो जानवरो को पानी के लिए इधर उधर भटकना – नहीं पड़ता है।
ग्रामीणों की माने तो तालाब में मशीन लगाकर पानी खाली कर दिया गया है, और जेसीबी मशीन लगाकर मिट्टी निकाली जा रही है।
ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि तालाब से मिट्टी निकालने के बदले एक जनप्रतिनिधि के द्वारा ट्रैक्टर चालकों से प्रति ट्रिप 50 रुपए लिया जा रहा है।
ठेकेदार तालाब की मिट्टी का अवैध खनन कर बाजार में बेच कर अपनी जेब भरने में लगे हैं।
अवैध खनन में रात्रि में किया जा रहा है, जिससे राजस्व का नुकसान हो रहा है। वहीं रात भर ग्रामीण शोर से दो चार हो रहे हैं।
बिचौलिए मिलकर तालाब से बेखौफ होकर मिट्टी निकलवा रहे हैं और उसको औने पौने दाम में बेच कर अपना जेब भर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है मिट्टी खनन माफियाओं के द्वारा जेसीबी मशीन से रात्रि में जेसीबी से खुदाई का वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है।
लोगों ने खुदाई रुकवाकर मिट्टी माफियाओं पर जिलाधिकारी से करवाई की मांग की है।
Net Images


