सिद्धार्थ नगर – चुनाव तक सबको जोड़ ही लेगी भारतीय जनता पार्टी , एक और नेता जी आये लाइन में

भारतीय जनता पार्टी ने अपने दस वर्षों के शासन काल में जनता को यह बता दिया है कि बी जे पी के अलावा इस देश में कोई पार्टी नहीं है वही एक मात्र हैं जो देश के लिए जीते हैं मरते हैं और कोई नहीं इसी कड़ी में डुमरियागंज क्षेत्र के नेता ने बसपा छोडकर भाजपा का दामन थाम लिया 

kapilvastupost 

सिद्दार्थनगर की जनता से विकसित सिद्दार्थनगर के लिए समर्थन माँगने आया हु आप अगर चाहते है की नरेंद्र मोदी और योगी के नेतृत्व भारत उत्तर प्रदेश विकसित हो रहा तो आपको विश्वास दिलाता हु की आप हमारा मोदी योगी का समर्थन करें आपकी हर समस्या का समाधान मेरी प्राथमिकता होगी ।

उक्त विचार भाजपा प्रत्याशी / सांसद जगदम्बिका पाल ने बांसी विधान सभा सकारपार मंडल के ग्राम कूदजा , सकारपार , सप्ती नानकार , मर्वतिया बाजार , विशुनपुर , गोनहा ताल में आयोजित चौपाल कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए व्यक्त की।

जगदम्बिका पाल ने कहा की मोदी और योगी जी कि सरकार बिना भेद भाव के सारी योजनाओं का लाभ आम जन मानस को प्राप्त हो रहा महिलाओं का सम्मान इस सरकार में सर्वोपरि रहा ।

जगदम्बिका पाल ने कहा कि राशन कार्ड , शौचालय , प्रधानमंत्री , मुख्यमंत्री आवास योजना हो महिलाओं को पहली प्राथमिकता पर रखकर हमने देश के विकास योजनाओं का खाका खींचा जिससे भारत आज विकसित देश कि श्रेणी कि तरफ आगे बढ़ रहा है |

चौपाल को सम्बोधित करते हुए बांसी विधान सभा के विधायक जय प्रताप सिंह ने कहा की भ्र्ष्टाचार अपराध मुक्त शासन कि परिकल्पना को उत्तर प्रदेश कि योगी सरकार ने साकार किया ।

मोदी ने देश के स्वाभिमान को विश्व में ऊंचा किया देश कि सुरक्षा को भरसोमंद बनाया आज आतंकवादी घटनाएं न के बराबर है आज कश्मीर फिर अपनी पुरानी रंगत में आ गया भारत सभ्यता संस्कृति सनातन कि परम्पराओं का वाहक बन चुका है ।

कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष विधानसभा प्रभारी लाल जी त्रिपाठी , विधान सभा संयोजक दिलीप चतुर्वेदी , मंडल अध्यक्ष नागेंद्र पांडेय , ओमप्रकाश त्रिपाठी , हीरालाल पासवान , राम बिलास पासवान , बृजकिशोर पांडेय ,

वेंकतेश मिश्र , सोनू मिश्र , शिवेंद्र द्विवेदी , रामकुमार गुप्ता , बैजनाथ जैसवाल , संजीव राय , दुर्गेश राय , ओमप्रकाश पांडेय , सौरभ , डिम्पल , प्रभाष्कर राय साहित सभी पदाधिकारी मौजूद रहे ।