📅 Published on: April 1, 2024
kapilvastupost
सिद्धार्थनगर गोल्हौरा, बासी ब्लाक के गोल्हौरा क्षेत्र में स्थित राम अचल पटेल हाईस्कूल विद्यालय में 2023-24 वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।
विद्यालय प्रांगण में आयोजित वार्षिक परीक्षा परिणाम पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान कक्षा वार सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले प्रथम तीन विधार्थियो को उनके अभिवावकों सहित क्रमश प्रथम, दितीय एवम् तृतीय स्थान का प्रमाण पत्र प्रदान एवं पुरुस्कार वितरण किया गया।
इसकी जानकारी राम अचल पटेल हाईस्कूल के प्रधानाचार्य अमित पटेल ने दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन अजीत पटेल ने किया। इस कार्यक्रम में विधार्थियों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया
विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं के अभिभावक भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान जहां प्रधानाचार्य ने विद्यालय से संबंधित कई महत्वपूर्ण बात अभिभावकों के सामने रखी। वहीं अभिभावक भी विद्यालय से संबंधित कई अहम सुझाव दिए।
आशीष श्रीवास्तव (प्रबंधक- सन राइज क्लासेस), गोविंद मौर्य,अनिल चौधरी, सुनील चौधरी,मीरा, प्रज्ञा, आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।