बढनी – बच्चों का सर्वांगीर्ण विकास ही विद्द्यालय का मकसद – सेंट जुड परिवार

छात्रों में अंक पत्र वितरण एवं अभिभावाक सम्मान समारोह का आयोजन

kapilvastupost

नगर पंचायत बढनी स्थित शिक्षा क्षेत्र के जाने माने विद्द्यालय सेंट जुड के सभागार में मंगलवार को कक्षा नर्सरी से नौंवी एवं कक्षा ग्यारहवीं के छात्र-छात्राओं के वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम के दौरान डायरेक्टर ज्योतिर्मय श्रीवास्तव ने वार्षिक परीक्षाफल समारोह कार्यक्रम का उदेश्य छात्र-छात्राओं में प्रति वर्ष हो रहे शैक्षिक विकास को उनके अविभावकों एवं माता पिता तक पहुँचाना तथा आगामी चुनौतियों हेतु तैयार कराना है।

मुख्य अतिथि ssb कमांडर बढनी दिनेश कुमार ने कहा कि आज देश को पढ़े लिखे स्किल्ड नौजवानों की जरूरत है आज बिना शिक्षा के कुछ पाना बन जाना अपने आप में बेमानी है शिक्षा से शसक्त समाज का निर्माण होता है  जीवन में कुछ बनने के लिए आपका पढ़ा लिखा होना जरूरी है |

समारोह में कक्षावार प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को क्रमशः स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक के साथ- साथ प्रशस्ति पत्र देकर उनके अगामी भविष्य की मंगलकामना की गई तथा पाठ्यक्रम सहगामी गतिविधि के आधार पर कक्षा में सर्वाधिक उपस्थिति, उत्तम आचरण और सुन्दर लेखन हेतु छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया।

संसथान के प्रबंधक ने कहा कि संस्थान को शिक्षा के क्षेत्र में नित नई उचाईयों पर ले जाने का मेरा संकल्प साकार हो रहा है, इसी तरह से आगे भी मेरे बच्चों एवं कुशल अध्यापकों को और मेहनत करने पर जोर दिया गया |

इस अवसर पर एस एस बी कमांडर दिनेश कुमार , सूर्या डिग्री कॉलेज के प्रबंधक अजीत सिंह ,प्रबंधक सेंट जुड स्कूल वीरेंद्र विक्रम सिंह , चेयर पर्सन सुशील कुमार श्रीवास्तव , संसथान के  डायरेक्टर ज्योतिर्मय श्रीवास्तव समेत समस्त अध्यापकों की उपस्थिति रही ।