बढनी – प्रधानसंघ ब्लाक अध्यक्ष बबलू चौबे ने दिया स्तीफा कार्य कारिणी भंग लोकसभा चुनाव के बाद बनेगी नयी कार्य कारिणी

kapilvastupost

सिद्धार्थ नगर के पंचायती राज प्रधानसंघ संगठन के बढनी इकाई के अध्यक्ष बबलू चौबे के इस्तीफे के बाद विकास खण्ड बढनी की इकाई भंग हो गयी है |

नए तरह से चुनाव की अटकलें बढ़ने लगी हैं जिस पर प्रधानसंघ जिला अध्यक्ष डॉ पवन मिश्र ने अपने बयान में कहा है कि फिलहाल नयी कार्य कारिणी के तत्काल गठन पर किसी तरह की कोई जल्दी नहीं है सभी प्रधान साथियों से इस सम्बन्ध में बात हो चुकी है | नए तरह से चुनाव कर कार्य कारिणी का गठन लोक सभा चुनाव के बाद किया जायेगा |

बताते चलें कि विकास खण्ड बढनी की प्रधान संघ इकाई को लेकर सुरु से ही इसका विरोध हो रहा था जिसको लेकर आज परसा में एक बैठक कर वर्तमान कार्यकारिणी के विरोध में वोटिंग हुई वोटिंग के दौरान विरोध में साठ प्रधानों ने अपने दस्तखत व मोहर कर अपना विरोध जताया वर्तमान कार्यकरिणी में 72 सदस्य है |

इस वजह से बबलू चौबे को अपने पद से इस्तीफ़ा देना पड़ा | बबलू के इस्तीफ़ा देने से पूरी कार्यकारिणी भंग हो गयी | नयी कार्य कारिणी और नए अध्यक्ष के चुनाव का रास्ता साफ़ हो गया है |  

विकास खण्ड बढनी के विरोधी प्रधानों ने अपने प्रस्ताव में लिखा कि निवेदन है कि श्री सुरेन्द्र चौबे प्रधान संघ ब्लाक अध्यक्ष सगठन बढ़नी का क्रिया कलाप प्रधानो के हित में नहीं रहता है एवं श्री अध्यक्ष जी का जब से मनोयन संगठन द्वारा किया गया है तब से लेकर आज तक इनका संघर्ष प्रधान संघठन के हित में नहीं रहा है|

और ये संगठन की आड़ में अपने अध्यक्ष पद का निर्वहन न करते हुए प्रधानो के भुगतान में अपने को उपर रख कर हमेशा अपने हित में ही प्रयोग करके संगठन के अध्यक्ष पद का दुरूपयोग किया है

अत; श्रीमान जी से निवेदन है कि कार्य वाही कराकर इनको अध्यक्ष पद से कार्य मुक्त करने की कृपा करें आप की महान कृपा होगी|

इस दौरान युवा नेता व प्रधान रिंकू चौधरी , शिवा तिवारी , दिलीप पाण्डेय , वरिष्ठ प्रधान हमीद हसन , राजकुमार , गुलाम हैदर , प्रधान पिकौरा ,प्रधान संसरी ,  अब्दुल करीम , राम औतार , दुर्गावती ,पीताम्बर , सुधा सिंह , रुकमनी देवी , झगरू ,प्रमिला सिंह , मोबस्सिर खान ,अताउल्लाह मदनी , वीरेंद्र जैसवाल ,प्रधान सिसवा बुजुर्ग ,रेखा ,प्रधान जिग्निह्वा ,सावित्री देवी ,उर्मिला ,रेखा , सबीना ,प्रधान मुजहना ,मोहन ,मोहम्मद मुस्तफा ,महमूद खातून ,शत्रुघन ,रघुनाथ ,इरसाद ,उषा , विजय प्रकाश ,सुशीला ,सुनीता ,
अमर सिंह , प्रधान खुर्हुरिया ,शारदा , पूजा , राकेश , जय प्रकाश , पूरन यादव ,मुन्नी देवी अंजनी ,विमला देवी ,ब्भोला प्रसाद ,इन्द्रावती ,प्रधान सेवरा , मो इमरान , खुश्बुन्निषा ,शिवकुमार साहनी ,शुभम पाण्डेय ,प्रधान चरिह्वा सहित समस्त प्रधान उपस्थित रहे |