एकडेगा भावपुर में बिना कार्य करायें एवं फोटो से हाजिरी पर मनरेगा की छवि हो रही धूमिल

इसरार हुसैन

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर।

जनपद सिद्धार्थनगर के विकास खण्ड शोहरतगढ़ के अन्तर्गत ग्राम पंचायत एकडेगा भावपुर में कार्य जिसका आईडी-3151005030/LD/958486255824330532 विश्वनाथ के खेत से मो0 सफी के खेत व बटपर्व सरहद तक चकमार्ग पर मिट्टी का कार्य एवं आईडी-3151005030/WC/95848625582335511 गांव के पश्चिम पोखरे पर अमृत सरोवर निर्माण कार्य पर दिनांक 02/04/2024 को दोनों कार्यो पर बिना लेबर की हाजिरी एवं 03/04/2024 को मात्र 30 लेबरों को लगाकर करीब 150 लेबरों की हाजिरी, (NMMS) कर मनरेगा में भ्रष्टाचार का बढ़ावा एवं लेबरों की जगह फोटो से हाजिरी किया जा रहा है। पुनः दिनांक 04/04/2024 को कार्य आईडी-3151005030/WC/
958486255823355211को मात्र 30 लेबरों को लगाकर 74 की हाजिरी भरी गयीं, जबकि आईडी-3151005030/WC/958486255823355211 विश्वनाथ के खेत से मो0 सफी व बटपर्व सरहद तक चकमार्ग पर मिट्टी का कार्य पर भी अभी तक कोई कार्यं नही कराया गया। पुनः चल रहे इन दोनों कार्यो पर बिना लेबर लगायें मात्र 30 से 40 लोगो को ले जाकर NMMS किया जा रहा है, जिससे मनरेगा में भ्रष्टाचार की जड़े़ और भी मजबूत हो रही है। आपको बतातें चलें कि लगभग 4 माह पूर्व मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सिद्धार्थनगर पत्र में पत्रांक सं0- 2141 दिनांक 01/02/2024 के अनुसार फोटो से हाजिरी न लगाने के कड़े़ निर्देश देने के बावजूद भ्रष्टाचारी मनरेगा में लूटपाट मचाये हुए हैं। ऐसे भ्रष्टाचारियों के खिलाफ स्थलीय एवं NMMS साइट पर जांच कराते हुए दोषियों के ऊपर कठोर कार्यवाही किया जाना उचित होगा। जिससे मनरेगा को साफ-सुथरी छवि मिल सकें।