सिद्धार्थ नगर – जिले भर के नेताओं ने मुस्लिम समाज के लोगों को दी ईद की मुबारकबाद

kapilvastupost

पूरे एक महीने के रोजे रखने के बाद शुक्रवार को तीस रोज़े पूरे कर शनिवार को जिले के तमाम थाना क्षेत्रों में शांतिपूर्ण ईद का त्यौहार मनाया गया आखिर वह दिन आ गया है, जब ईद के चांद का दीदार पूरी दुनिया ने किया और रोजा मुकम्मल हुआ।

भारत ही नहीं दुनिया के कई मुल्कों में मुकद्दस ईद का त्योहार मनाया जा रहा है और लोग एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं। बच्चे बूढ़े नौजवान सभी एक दुसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं।

देश भर में वृहस्पतिवार को ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया गया | रात भर बाजारों में रौनक रही और लोगों ने सेवई, कपड़ों और चप्पल जूतों की  खरीदारी की और सुबह-सुबह मस्जिदों में और ईदगाहों पर नमाज के लिए पहुंचे|

जिले भर के प्रमुख कस्बों और गाओं में लोगों ने ईद की नमाज अदा की | और सुख-शांति के साथ तरक्की की दुआ मांगी गयी | आम लोगों के साथ राजनीतिक जगत के दिग्गज भी ईद का जश्न मना रहे हैं।

ईद मुबारक / 1400 साल पहले मनी थी ईद, जरूरतमंदों की मदद और सद्भाव का पैगाम देता है ये त्योहार खुदा के दिखाए रास्ते पर चलने से ही जीवन सफल हो सकता है।

कमोबेश सात बजे से 10 बजे तक जिले की सभी मस्जिदों और ईद गाह पर ईद की नमाज पढ़ाई गयी |

ईद के मुबारक मौके पर डॉ सरफ़राज़ अंसारी , डॉ शादाब , इंजीनयर एज़ाज़ , पूर्व नगर पालिका चेयरमैन जमील सिद्दीकी , चमन आरा रायनी , विधायक सैयदा खातून  , पूर्व जिला पंचायत सदस्य इसरार अहमद ,

पूर्व चेयरमैन निसार बागी , जिला पंचायत सदस्य मो zakir खान , कमाल खान , नेता जावेद आलम उर्फ़ चुन्ने प्रधान  सहित तमाम जन प्रतिनिधियों ने ईद की मुबारक बाद दी । समाचार लिखे जाने तक पूरे तहसील क्षेत्र में अमनों अमान कायम रहा।