सिद्धार्थ नगर – जनपद में शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया ईद शांति शौहार्द और भाई चारा के लिए मांगी गयी दुवा

kapilvastupost 

पूरे एक महीने के रोजे रखने के बाद बुद्धवार को तीस रोज़े पूरे कर वृहस्पतिवार [ जुमेरात ] को जिले के तमाम थाना क्षेत्रों में शांतिपूर्ण ईद का त्यौहार मनाया गया|

आखिर वह दिन आ गया है, जब ईद के चांद का दीदार पूरी दुनिया ने किया और रोजा मुकम्मल हुआ। भारत ही नहीं दुनिया के कई मुल्कों में मुकद्दस ईद का त्योहार मनाया जा रहा है और लोग एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं।

बच्चे बूढ़े नौजवान सभी एक दुसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं। देश भर में ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है| रात भर बाजारों में रौनक रही और लोगों ने सेवई, कपड़ों और चप्पल जूतों की  खरीदारी की और सुबह-सुबह मस्जिदों में और ईदगाहों पर नमाज के लिए पहुंचे|

शोहरतगढ़ कसबे में ईद उल फ़ित्र की नमाज छतहरी स्थित ईद गाह पर करी रजिउल्लाह की सदारत में सुबह साढ़े सात बजे ईद की नमाज अदा की गयी | जहाँ हजारों की संख्या में मुस्लमानों ने अपने धर्म गुरु की पीछे नमाज अदा की |

इस दौरान करी रजिउल्लाह ने समुदाई को संबोधित करते हुवे कहा कि मुसलामानों अपने किरदार से लोगो के बीच यह बता दो कि तुम अपने नबी के उम्मती हो जैसा कि हमारे नबी मोहम्मद [स अ ] ने फ़रमाया है कि हलाल रिजक तलाश करो अपने पडोसी परिवार समाज और अपने वतन से मुहब्बत रखो गरीबों असहायों की सेवा करो |

शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के तमाम गाओं में लोग ईद की नमाज अदा की गयी | और सुख-शांति के साथ तरक्की की दुआ मांगी गयी | आम लोगों के साथ राजनीतिक जगत के दिग्गज भी ईद का जश्न मना रहे हैं।

ईद मुबारक / 1400 साल पहले मनी थी ईद, जरूरतमंदों की मदद और सद्भाव का पैगाम देता है ये त्योहार खुदा के दिखाए रास्ते पर चलने से ही जीवन सफल हो सकता है।

मरकजी जामा मस्जिद कमेटी के मनेजेर नवाब खान और सदर अल्ताफ हुसैन ने रात लगभग साढ़े नौ बजे ईद का एलान किया। ईद गाह पर नमाज साढ़े सात बजे और जामा मस्जिद में साढ़े आठ बजे ईद की नमाज अदा की गयी पूरे जनपद में ईद की नमाज लगभग सात से दस बजे के बीच अदा की गयी |

ईद के इस मुबारक मौके पर कस्बे के अल्ताफ हुसैन , नवाब खान  , बाबूजी , डॉ शादाब , इंजीनयर एज़ाज़ , सभासद अफसर अंसारी , नियाज़ शाह, डॉ फौजदार खान , जफ़र आलम , प्रधान मो इमरान , तवरेज आलम ,करम हुसैन ,अब्दुर्रशीद ,अबुबकर , अलाउद्दीन ,मोहम्मद आसिम नैय्यर , अब्दुल शकूर मदनी ,नसीम खान , अताउल्लाह मदनी ,यार मोहम्मद , जमील खान , मोबस्सिर हुसैन सहित तमाम जन प्रतिनिधियों ने ईद की मुबारक बाद दी ।

समाचार लिखे जाने तक पूरे तहसील क्षेत्र में अमनों अमान कायम रहा। पी पी एस स्कूल के फाउंडर के साथ स्कूल के शिक्षकों ने भी मुस्लिम परिवारों से मिलकर दी ईद की बधाई |