विश्व होम्योपैथिक दिवस पर याद किए गए होम्यो पैथ के जनक डॉक्टर हनीमैन 

—————————————————

kapilvastupost

पूर्वांचल के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉक्टर भास्कर शर्मा ने कहा कि होमियोपैथिक चिकित्सा विधा के जनक डाॅ. सैमुअल हैनीमन का नाम इतिहास में सदैव स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज रहेगा।

उन्होंने वर्षों के कठिन परिश्रम व सतत् अनुसंधान से समानता के सिद्धांत पर आधारित होमियोपैथी रूपी चिकित्सा पद्धति का आविष्कार कर पूरे विश्व को एक अमोद्य अस्त्र प्रदान किया है।

इसके द्वारा असाध्य रोगों का इलाज भी सरलतापूर्वक किया जा सकता है। उनके इस कृत्य के लिए संपूर्ण मानव सदैव ऋणी रहेगा।

डॉक्टर भास्कर शर्मा शर्मा होम्योपैथिक चिकित्सालय एंड रिसर्च सेन्टर इटवा बाजार सिद्धार्थ नगर उत्तर प्रदेश में आयोजित डाॅ. हैनिमन जयंती समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने डॉक्टर हनीमैन जन्म दिवस पर दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर खुद को ऊर्जावान महसूस करते हुए डा. सैमुअल हैनिमन के राह चलने का संकल्प लिया।

उन्होंने कहा कि किसी भी स्वास्थ्य समस्या के समाधान के लिए वे हमेशा तत्पर हैं। कार्यक्रम में फार्मासिस्ट संतोष कुमार मौर्य महेश कुमार संजय त्रिपाठी शीतल शर्मा कृष्ण लाल यादव मुकेश प्रजापति कन्हैया लाल वर्मा राजमणि निषाद शिल्पा शर्मा आदि लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे l

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post