📅 Published on: April 15, 2024
kapilvastupost
उसका बाजार सिद्धार्थनगर। मुकामी थानाक्षेत्र अंतर्गत मदनपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध हाल में बेल्ट के बने फंदे से झूलकर मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार की देर रात की है। अगली सुबह तड़के लगभग चार बजे सूचना मिलने पर उसका थाना की पुलिस ने शब को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु भेज दिया है।
मृतक इसी गांव के निवासी शिवराम पासवान का लगभग 25 वर्षीय पुत्र गिरिराज पासवान है। शिवराम द्वारा उसका पुलिस को दी गई लिखित तहरीर के मुता बिक रात में परिवार के लोग सो गए थे, शिवराम रात में उठे तो देखा कि घर के बरामदे में बनी सीढ़ी के छड़ में बंधे बेल्ट के सहारे उनका पुत्र गिरिराज झूल रहा है।
अपने बेटे की यह हालत देख उनका शरीर सुन्न हो गया, शोर मचाते हुए आनन फानन में उन्होंने फंदे को काट नीचे उतारा। फंदे से झूलते गिरिराज के सीध में फर्श पर ईंट का लगभग डेढ़ फिट अस्थाई पिलर बना हुआ है।
कुछ ईंट बिखरा हुआ था। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि घटना में इस खंभे का प्रयोग हुआ।
शिवराम ने शनिवार को लगभग चार बजे पुलिस को सूचना दी, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से स्थलीय साक्ष्य भी जुटाया है।
शिवराम ने बताया कि गिरिराज अविवाहित थे, घर पर भी ऐसी कोई बात भी नही हुई कि जिसके चलते उसे जीवन लीला समाप्त करने जैसा बड़ा कदम उठा लिया हो।
गिरिराज के साथ यह घटना क्यों और कैसे घटित हुई यह परिजनों की समझ में नहीं आ रहा है। इस संबंध में एसओ रोहित उपाध्याय ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर गई थी, पुलिस जांच कर रही है, शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाई की जाएगी।