📅 Published on: April 15, 2024
kapilvastupost
बांसी में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा बाबा साहब भीम राव आंबेडकर की 133 वीं जयन्ती मनाई गई |कार्यक्रम में सबसे पहले समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष इदरीश रायनी ने बाबा साहब के तैलचित्र पर फूल माला चढ़कर उन्हें श्रधांजलि दी |नगर पालिका बांसी की पूर्व चेयरमैन चमन आरा सहित स पा कार्यकर्ताओं ने पुश अर्पित किये |
इस दौरान इदरीस रायनी ने कहा डॉ० बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर स्वतंत्रता संग्राम के एक महानायक थे। जो भारतीय संविधान के निर्माता बने। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा है। उन्होंने अपने जीवन में बचपन से ही जाति भेदभाव और असमानता उंच नीच सहित मानवाधिकारों लोगों पर जुल्म होते देखा था |
बाबा साहेब बहुत पढ़े लिखे एक महान चिंतक, समाज सुधारक, कानून विशेषज्ञ, आर्थिक विशेषज्ञ, बहुभाषी वक्ता, सम्पादक, पत्रकार थे।
श्रधांजलि सभा को संबोधित करते हुवे महिला नेता चमन आरा रायनी ने कहा कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर भारतीय समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदानकर्ता थे। उन्होंने भारतीय समाज में सामाजिक और आर्थिक न्याय के लिए संघर्ष किया, और विभिन्न समाजिक वर्गों के अधिकारों की रक्षा की।
उन्होंने भारतीय संविधान का निर्माण किया, जिसमें सभी नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता, और न्याय के अधिकार प्राप्त हैं। उनके विचार और प्रयासों ने भारतीय समाज में जाति, लिंग, और धर्म के आधार पर भेदभाव के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
बत्ताते चलें कि बी जे पी ने संविधान में बहुत सारे बदलाव कर दिए हैं और इस बात की आशंका पूरे भारत के लोगों में है कि बी जे पी अगर दोबारा से 400 सीट जीत कर संसद में पहुंची तो पूरा संविधान ही बदल कर रख देगी जिससे भारत की जनता को एक तरह से गुलाम बनाकर रख देगी आज इसी बात का लड़ाई है |