📅 Published on: April 14, 2024
kapilvastupost
शोहरतगढ़ / सिद्धार्थनगर। अप्रैल माह लगते ही कई दिनों से चल रहे पछुवा हवा के साथ लू (गर्म हवा) से बचने के लिए सावधानी बरतने की जरूरत हैं।
तेज लू ने बढ़ाया गर्मी और सूरज ने फिर से आंखें दिखानी शुरू कर दी हैं। गर्मियों मे गर्मी व लू से लोगों को निजात पाने के लिए बचाव के लिए रिपोर्टर से कसबे के जाने माने चिकित्सक डा० शादाब अंसारी ने कहा कि कुछ सावधानियां अपना कर हम खुद को लू लगने से बचा सकते हैं।
लू से बचने के लिए गर्मी मे सबसे पहले अगर प्यास न भी लगी हो तो भी अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए। इसी तरह हवादार, हलके व हलके रंगों के सूती कपड़े पहनने को प्राथमिकता देनी चाहिए। तेज धूप से बचने के लिए चश्मा, छाते, जूते आदि पहनने के अलावा सिर ढककर ही बाहर निकले।
धूप में यात्रा पर निकले तो पानी की बोतल साथ जरूर रखें। बच्चों को प्रचण्ड गर्मी के समय, खास कर दोपहर 12 बजे के बाद से 3 बजे तक बाहर नहीं निकलने देना चाहिए। पक्के रंग, भारी या तंग कपड़े नहीं पहनना चाहिए। खाना बनाने वाली जगह हवादार होनी चाहिए।
हाथों को बार-बार साबुन और पानी के साथ धोना चाहिए। यदि पानी और साबुन उपलब्ध नहीं है तो हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग करना चाहिए। शरीर में तरल की मात्रा बनाये रखने के लिए ओआरएस घोल, लस्सी, तोरानी (चावलों का पानी), नींबू पानी, बटर मिल्क आदि का समय-समय पर सेवन करना चाहिए।
इसके अलावा घर को ठंडा रखने, पर्दों का प्रयोग करने आदि टिप्स से गर्मी से बचाव किया जा सकता है। ठंडे पानी के साथ दिन में एक से अधिक बार नहा कर भी लू के आसर से बचा जा सकता है।