इंडिया गठबंधन के डुमरियागंज लोक सभा सीट से स पा प्रत्यशी कुशल तिवारी टिकट कन्फर्म होने से पहले ही कर चुके जिले भर का दौड़ा
kapilvastupost
समाजवादी पार्टी ने डुमरियागंज लोकसभा सीट से अपना प्रत्यशी अधिकारिक तौर पर मैदान में उतार दिया है | कुशल तिवारी को मैदान में उतारने के पीछे ब्राम्हण , मुस्लिम ,यादव के साथ ही अन्य पिछड़ी जातियों के लोगों को अपने साथ जोड़ कर रखना चाहती है | इस लिहाज से कुशल तिवारी दमदारी के साथ मैदान में लोकतंत्र की जीत सुनिश्चित कर पाएंगे |
कुशल तिवारी के पक्ष में एक मोटी मोटा आंकड़ा डुमरियांज संसदीय सीट के 26 प्रतिशत मुस्लिम, दस प्रतिशत यादव, 10 फीसदी अन्य पिछड़े मतदाता सपा के पक्ष में लामबंद है। इसके साथ कांग्रेस के पारम्परिक मतदाता के साथ बहुत मजबूत स्थित में हैं ।
46 प्रतिशत मतदाताओं के साथ यहां के 14 प्रतिशत सजातीय (ब्राह्मण) मतदाताओं का आशीर्वाद कुशल तिवारी जी प्राप्त कर यहां से एतिहासिक जीत हासिल करेंगे।
बताते चलें कि प्रदेश में जब भी समाजवादी पार्टी , बहुजन समाज पार्टी , कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी है उसमें मुस्लिम मतदाताओं का अहम रोल रहा है मुस्लिम जब ब स पा की तरफ झुके तो सरकार ब स पा की बनी
मुस्लिम स पा की तरफ झुके तो सरकार समाजवादी पार्टी की बनी रही बात मुस्लिम वोटों के बिखराव की बात तो बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार मुस्लिम वोटों को कभी भी सहेज नहीं पाएंगे मुस्लिम वोटर अच्छी सोच रखते हैं उन्हें मुस्लमान कैंडिडेट के नाम पर घुमाया नहीं जा सकता है | मुस्लिम मतदाता अन्याय के खिलाफ वोट करेगा |