📅 Published on: April 15, 2024
kapilvastupost
सिद्धार्थनगर 14 अप्रैल / आज जिला कांग्रेस कार्यालय पर भारत रत्न, बाबा साहेब डा• भीमराव अम्बेडकर की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस जनों ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण क उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की । तत्पश्चात विचार गोष्ठी कर बाबा साहेब डा• भीमराव अम्बेडकर जी को नमन किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह अन्नू एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी देवेन्द्र कुमार गुड्डू ने कहा कि डॉ भीमराव अम्बेडकर जी ने देश में व्याप्त छुआछूत को मिटाने के लिए तमाम संघर्ष किए। समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए किया गया उनका संघर्ष हर पीढ़ी को प्रेरणा देता रहेगा।
नगर पालिका सिद्धार्थनगर के नगर अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार राव एवं जिला सचिव ओमप्रकाश दूबे ने कहा कि बाबा साहेब ने दलितों, वंचितों को उनका अधिकार दिलाने के लिए अपने जीवन की आखरी सांस तक संघर्ष किया।
डॉ भीमराव अम्बेडकर जी पूरी दुनिया में अपने त्याग, समर्पण, मानवतावादी दृष्टिकोण, शोषितों के मसीहा, शिक्षा, संगठन और संघर्ष की बदौलत जाने जाते हैं।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से रितेश त्रिपाठी, सुदामा प्रसाद, राजेश सिंह, होरी लाल श्रीवास्तव, दिवाकर त्रिपाठी, शौकत अली, जुल्फेकार अहमद, नियाज़ अली, धर्मेन्द्र गौतम, अकरम अली सिद्दीकी, श्याम बिहारी उपस्थित थे।