📅 Published on: April 15, 2024
kapilvastupost
सिद्धार्थनगर जिले में अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभाओं और प्रमुख कस्बों चौराहों सहित पूरे जनपद में शोभायात्रा निकाली गई | इस अवसर पर अंबेडकर की प्रतिमाओं पर सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने माला अर्पण कर संविधान के प्रति अपनी कृतज्ञता जताई।
अंबेडकर जयंती के मौके पर सिद्धार्थनगर जिले से बसपा के घोषित प्रत्याशी और प्रभारी ख्वाजा शमसुद्दीन ने कई प्रोग्राम में शिरकत की। जनपद मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती पर हर तरफ हरसोउल्लास का माहौल है आज उनके चित्र पर मालार्पण कर हम लोगों ने संविधान के प्रति आस्था जताते हुए उसपर पूरी तरह अमल पैरा होने के लिए शपथ लिया है |
उन्होंने कहा कि देश का भविष्य तभी सुरक्षित है जब हमारा संविधान सुरक्षित रहेगा आज कुछ लोग संविधान को बदलने की कोशिश कर रहे हैं मैं उनसे अपील करना चाहूंगा कि वह ऐसा बिल्कुल ना करें उसे हमारे मुल्क का ताना-बाना बिगड़ जाएगा उन्होंने डुमरियागंज लोकसभा से चुनाव लड़ रहै भाजपा प्रत्याशी जगदम्बिका पाल को लेकर कहा कि उनसे यहां की जनता ऊब चुकी है |
उनके द्वारा किए गए झूठे वादे ही उनको गर्त में ले जाएंगे और उनकी लड़ाई सिर्फ भाजपा से है और वह यहां पर बसपा का परचम लहराएंगे उन्होंने आजाद समाज पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि बहुजन समाज के लोग बसपा यानी बहन मायावती जी के साथ दमदारी से खड़े है और वे किसी के बहकावे में नहीं आने वाली ।