📅 Published on: April 15, 2024
kapilvastupost
14 अप्रैल भारतीय इतिहास में अजर और अमर हो जाने वाले भारत रत्न बाबा साहब भीम राव आंबेडकर की पूरे जनपद में 134 वीं जयन्ती की धूम रही गाँव से लेकर जिला मुख्यालय तक कार्यक्रम और झाकियां निकाली गयी बाबा साहब के बनाये संविधान की देश ही नहीं दुनिया भर में चर्चा रही वर्तमान परिवेश में यह और भी तार्किक होने लगा है |
जनपद अन्तर्गत बुद्ध ब्रिगेड ग्राम सोनवल में रविवार को बोधिसत्व बाबा साहेब भीमराय अम्बेडकर जी की जन्म जयन्ती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक शोहरतगर विनय वर्मा शामिल हुए।
इस दौरान आयोजित विशाल जुलूस में प्रतिभाग कर विधायक विनय वर्मा ने महान पुरुष नहीं को नमन किया। इस दौरान विधायक ने उपस्थित बाबा साहेब के सैकड़ों समर्थकों व उनके विथ ने रों से प्रेरित युवाओं का उत्साह एवं मनोबल भी बढ़ाया।
विधायक विनय वर्मा ने संविधान रचयिता के अमूल्य कृतियों व सामाजिक समरसता के लिए दिये गये योगदानों को अपने सम्बोधन के जरिये लोगों को बताया।
इस दौरान विधायक ने केक काटकर यहां उपस्थित माताओं-बहनों के बीच एक-दूसरे को खिलाकर बाबा साहब की जयन्ती मनाया। विधायक वहां उपस्थित माताओं ने सिर पर हाथ रख अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
विधायक ने कार्यक्रम के दौरान लोगों को सम्बोधित करते हुए बाबा साहेब के विचारों उनके आदर्शों को साझा करते हुवे कहा बाबा साहब ने संविधान रुपी धागे में पूरे भारत को पिरोने का काम किया है जिसे रहती दुनिया तक भुलाया नहीं जा सकता |
शोहरतगढ़ में भारत रत्न संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र में भारतीय बौद्ध महासभा तहसील इकाई शोहरतगढ़ के तत्वाधान में रैली निकाल कर धूमधाम से मनाई गई।
रैली नारायणपुर गांव से निकालकर शोहरतगढ़ कस्बे से होते हुए गराकुल तिरंगा चौक से छतहरा, परसिया गांव तक समर सत रैली निकाल कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
रैली को मुख्य अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि अरुण भारती, रीता गौतम, राजेंद्र गौतम आदि ने संबोधित किया।
वक्ताओं में राम मिलन भारती, रामविलास यादव, गोपाल प्रसाद फौजी, दीपक यदुवंशी, प्रेम भारती, संगीता ने बाबा साहेब के संविधान की महत्व बताई और कहा कि हमें संविधान को बचाना बहुत जरूरी है आरक्षण का मतलब नौकरी लगा या पेट पालना नहीं है आरक्षण का मतलब यह है कि समाज का प्रतिनिधित्व हो।
इसीलिए हम लोगों को चाहिए कि बाबा साहब के आदर्श को अपने जीवन में उतारे। बाबा साहब ने संविधान निर्माण कर समाज का नाम रोशन किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मातादीन प्रसाद बौद्ध तथा संचालन दधीचि एवं पृथ्वीपाल ने किया। इस दौरान अध्यक्ष उमा अग्रवाल, अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, शोहरतगढ़ नगर पंचायत के सम्मानित सभासद गण, उपस्थित रहे।
बढ़नी में धूमधाम और शानदार तरीके से निकला जुलूस बाबा साहब की जयंती बढ़नी कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाई गई। रैली में सैकड़ों लोग गाजे बजे और मोटर बाइक पर सवार होकर बाबा साहब के नारे लगाते रहे ग्राम पंचायत घरुआर, खुरहुरिया, मड़नी, धनौरा बुजुर्ग आदि गांवों से आए जुलूस घरुआर ग्राउंड में एक साथ होकर जुलूस बढ़नी कस्बे से होते हुए माल गोदाम, स्टेशन रोड, मुड़ीला, बस स्टाप से ढेबरुआ आकर समापन किया गया। इस दौरान युवा नेता मासूम अली ,राधेश्याम शर्मा, अली मुल्ला, अनुज चौधरी, राजेंद्र आदि मौजूद रहे |