📅 Published on: April 15, 2024
Kapilvastupost
कपिलवस्तु नगर पंचायत स्थित संत शिरोमणि मंदिर में आयोजित बाबा भीम राव आंबेडकर की जयंती पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे ।
युवा नेता जावेद खान ने कार्यक्रम में आने के लिए लोगों का धन्यवाद किया और कहा कि बाबा साहब ने अपने जीवन में ऐसा काम कर दिया है कि रहती दुनिया तक उनको याद किया जाएगा ।
आज उन्हीं की देन है कि भारत के प्रत्येक नागरिक को एक वोट देने का अधिकार मिला है आज उस वोट की क्या कीमत है क्या अहमियत है ये बताने की जरूरत नहीं आज राजा हो रंक हो वो आपको सम्मान देता है आपके हाथ पैर जोड़ता हुआ नजर आता है ये कीमत है सुबह शाम घर के चक्कर लगाता है हालचाल पूछता है ।
उन्होंने समाज के सभी वर्गों को एक बराबर अधिकार दिया एक वोट करके हम अपने समाज और देश का भविष्य तय कर सकते हैं।
भीम राव आंबेडकर ने समाज में बराबरी के अधिकार की महत्ता को उजागर करने के लिए अद्वितीय योगदान दिया। उनकी लेखनी और भाषणों में समाज के सभी वर्गों के लिए समानता और न्याय की मांग थी।
उन्होंने विभिन्न आंदोलनों और संघर्षों के माध्यम से विशेष रूप से दलितों, अल्पसंख्यकों, और अनुप्रयुक्त वर्गों के लिए अधिकारों की लड़ाई लड़ी। उनका योगदान भारतीय संविधान में समानता और न्याय के मूल्यों को स्थायी करने में महत्वपूर्ण रहा है |
सामाजिक स्वतंत्रता का मतलब है कि समाज के सभी वर्गों और समूहों को अपने विचारों, धारणाओं, और जीवनशैली में स्वतंत्रता की पूर्णता मिले। यह उन्नति, विकास, और समानता की दिशा में महत्वपूर्ण है।
सामाजिक स्वतंत्रता के बिना, किसी समाज में व्यक्ति अपनी पहचान और स्वतंत्रता की अभिव्यक्ति के लिए असमर्थ होता है। इसे सामाजिक अन्याय और विभाजन के खिलाफ लड़ाई का माध्यम माना जाता है।
संविधान इसी लिए बनाया गया कि एक व्यक्ति के लिए समाज और देश के प्रति कर्त्तव्य के साथ ही एक देश के रूप में हमारी जननी हमारी भारत माता हमारा वतन हमारे लिए क्या क्या करेगा यही सब बाबा साहब ने संविधान में लिखा है बाबा साहब द्वारा लिखे गए संविधान का रहना हम सबके पूरे मुल्क के लिए जरूरी है |