📅 Published on: April 18, 2024
सिद्धार्थ नगर जिले में in दिनों लगातार फसलों में आग लगने की सूचना के साथ ही गाँव में आग लगने की खबर और लोगों के जलकर घायल होने की खबरें लगातार आ रही हैं |
kapilvastupost
सिद्धार्थनगर 18 अप्रैल 2024/तहसील बांसी के अन्तर्गत ग्राम रमवापुर दूबे में आग लगने की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी पवन अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुॅचकर जानकारी ली।
जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने उपजिलाधिकारी बांसी कुणाल को निर्देश दिया कि जले हुए घरो में तत्काल राहत सामग्री/खाद्य सामग्री उपलब्ध कराये।
इसके साथ-साथ जले हुए घरो का आकलन करकेद रिपोर्ट बनाकर शासन को प्रेषित करे जिससे शासन द्वारा दी जाने वाली आपदा राहत धनराशि शीघ्र दिलाया जा सके।
जिलाधिकारी द्वारा स्थानीय लोगो से वार्ता कर उन्हे सान्त्वना दी। इसके साथ आग से जले हुए लोगो को एम्बुलेंस से इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तिलौली पहुॅचाया गया।
जिलाधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तिलौली पर जाकर लोगो को समुचित उपचार करने हेतु निर्देश दिया गया।