📅 Published on: April 18, 2024
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज तहसील स्थित सेखुईयां गांव के गोपाल वर्मा का चयन भारतीय सिविल सेवा परीक्षा में हुआ है। कल घोषित हुए परिणाम में गोपाल वर्मा ने 846 रैंक हासिल किया। गोपाल वर्मा की इस सफलता पर यश भारती सम्मानित मणेन्द्र मिश्रा मशाल ने उनके घर पहुंचकर पिता बृजलाल और माता जी को गौतम बुद्ध की कांस्य प्रतिमा एवं रेशम का अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।
श्री मिश्रा ने कहा कि गोपाल वर्मा की सफलता ने बुद्ध भूमि को गौरवान्वित किया है। एक सामान्य पृष्ठभूमि से देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में सफल होने की यात्रा बेहद संघर्षपूर्ण है।
उनके पिता जी इटवा तहसील में संविदा कर्मी हैं। माता जी ठेठ गृहणी हैं।
जनपद के युवाओं के लिए गोपाल वर्मा की अब तक की यात्रा बेहद प्रेरणादायक है।
इस अवसर पर सर्वश्री डॉ सुनील द्विवेदी प्रधानाचार्य मन बहाल द्विवेदी इंटर कॉलेज दुबौली, आर डी गौतम प्रवक्ता भौतिकी, शिव शंकर यादव प्रवक्ता समाजशास्त्र, एडवोकेट सुनील कुमार, अजय चौरसिया, अमित यादव की उपस्थिति रही।