📅 Published on: April 20, 2024
देश विश्व की तीसरी आर्थिक महाशक्ति की ओर बढ़ रहा है पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है ऐसे में अग्निशमन विभाग के पास पानी के टैंकरों की कमी क्यों है अब तक नेता विधायक सांसद ने इस पर ध्यान क्यों नहीं दिया।
Kapilvastupost
सिद्धार्थ नगर / शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नकाही टोला सरपतहा गांव में शुक्रवार को एक झोपड़ी आग लग गई। जिसमें में परिवार के देवरानी व जेठानी को आग ने अपने आगोश में ले लिया, जिससे उनकी झुलसकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घर में लगी आग को बुझाने में ग्रमीणों ने बड़ी मशक्कत की। लेकिन दो महिलाओं की मौत से गांव में कोहराम मचा हुआ है। घण्टो के बाद आग पर काबू पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देवरान-जेठान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मौके पर डीएम एसपी, विधायक विनय वर्मा, एसडीएम और हल्का लेखपाल मौके का निरीक्षण कर परिजनों को सांत्वना दी। और क्षतिपूर्ति देने के लिए आश्वासन दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक वृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत नकाही के सरपतहा गांव के सिवान में गेहूं की डंठल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेज पछुवा हवा के झोंके से गांव में आग फैल गई।
उसी दौरान एक झोपड़ी आग पकड़ लिया। झोपड़ी में उस समय चतुरी (70) राम-लखन
जेठानी व गोना (65) पत्नी राम आधारे देवरानी झोपड़ी मेंमौजूद थी। वे दोनोंआग भयानक रूप लेने की वजह से देवरानी जेठानी निकल नही पाई। ग्रामीण और पहुँची पुलिस ने दोनो को बचाने का प्रयास किया।
लेकिन तबतक आग से झुलस उन दोनों की मौत हो गई थी। पुलिस दोनो के शव कब्जे में लेकर फैल रहे आग को ग्रमीणों की मद्दत से बुझवाया। वही तहसील क्षेत्र दो दर्जन से अधिक गांवो में लगी आग की वजह अग्निशमन की गाड़ी कम पड़ गई।
इसकी वजह अग्निशमन की गाड़ी नही पहुँच पाई।
इस सम्बन्ध में शोहरतगढ़ थानाध्यक्ष राज कुमार पांडेय ने बताया कि आग से झुलस कर हुई मौत में देवरानी- जेठानी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्यवाही की जायेगी। इसी क्रम में चिल्हिया थाना के मुसहरी गांव के सिवान वृहस्पतिवार रात में गेहूं की डंठल में लगी की चपेट में आने एक व्यक्ति की मौत हो गई।
बताया जाता है व्यक्ति आग को बुझाने गया था। और आग की चपेट में आकर झुलस गया। लोगों ने उसे आननफानन में जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहाँ चिकित्सको ने उसकी हालत गम्भीर देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया।