Siddhartha nagar – आग की तबाही ने निगला बेटी की शादी का सपना

आग लगने से शादी का दहेज व नकदी समेत लाखों रुपये का समान राख

Kapilvastupost

लोटन सिद्धार्थनगर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खीरीडीहा में आग लगने से घर में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया। आग लगने का कारण खेत में गेहूं कटे डंढल जलने से निकली चिंगारी को बताया जा रहा।

इन्साफ अली पुत्र मैनुद्दीन, हाफिज अली पुत्र अब्दुल्लाह, तबारक पुत्र भक्कल, चिरागुद्दीन पुत्र मजीद जोखु, समशआद पुत्र मैनुद्दीन के घरों में आग लगने से सारा सामान जल कर खाक हो गया साथ मे ही लगभग 100ट्राली भुसा भी राख हो गया।

जिसमे समसाद के लड़की की शादी 15 मई को होना तय था शादी की तैयारी कर रहे थे समान बजार से खरीद कर लाकर रखे थे। ग्रामीणों का कहना है कि मुडिला के सीवान में गेहूं के डंठल जलाया गया था।

जिससे निकली चिंगारी उड़कर ग्राम खीरीडीहा में जा पहुंचा और आग लग गयी। जब तक कुछ लोग समझ पाते आग ने भयंकर रुप लेलिया।

आग लगने से समसाद का लगभग नकद डेढ़ लाख रुपए व गेहूं दहेज में देने के लिए सामान जल गया। कुल तीन लाख रुपए नुकसान होने का अनुमान है। स्वजनों का रोल रो के बुरा हाल है।

इसी तरह ग्राम सुसुनहा में आग लगने से गौशाला रह रहे जानवरों के खाने के लिए रखा भुसा करीब पचास ट्राली जल कर राख हो गया। यहां भी आग लगने का कारण डंठल को जलाये जाने से निकली चिंगारी का कारण बताया जाता है।

ग्रामीणों ने बताया की सरकार द्वारा जारी नम्बर पर फोन किया गया लेकिन फोन नही उठा। आग की जानकारी होते ही थाना प्रभारी विजय शंकर सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच गये।