सिद्धार्थ नगर – गेहूं की फसल में आग लगने से पीड़ित किसानों को दिया गया मुआवजा

Kapilvastupost

आज़ मंडी समिति शोहरत गढ़ पर ग्राम पंचायत रमवापुर के टोला मुसहरी देवीनगर में 10 दिन पूर्व आग लगनें के कारण हुए गेहूं के फसल जल जाने पर क्षतिपूर्ति राशि चेक द्वारा सम्मानित किसानों को दिया गया। जिसमें मंडी समिति के इंचार्ज आदरणीय राम जी यादव और नफीस ग्राम प्रधान ज़फ़र आलम की मौजूदगी में सम्मानित किसानों को चेक दिया गया। चेक पाकर किसानों के चेहरे पर थोड़ी सी मुस्कान जरूर आयी । अब्दुल मोबीन, अब्दुल तव्वआब, राजाराम, प्रकाश, इनरा देवी, शरीफ, हरईफ, रऊफ, हफीज, महरून्निशा, समद, रायबहादुर, गंगा राम, नरेश , सलाम, सुहेल अहमद, आदि को चेक दिया गया।