📅 Published on: April 21, 2024
पूजा गुप्ता कपिलवस्तु / नेपाल
नेपाल देश के यशोधरा ग्रामीण नगर पालिका-1 के पकड़ी गांव में आग लगने से 40 घर नष्ट हो गये। आग लगने से घर में रखे कपड़े-लत्ते, अनाज समेत सारा सामान जलकर राख हो गया।
रमवापुर गांव के पूरब गेहूं के खेत में लगी, वहीं आग पछुआ हवा के कारण फैल गयी और पकड़ी गांव के 40 घर नष्ट हो गये। आग से गोदाम में लाकर रखा गया भारी मात्रा में लाखों रुपये का गेहूं जलकर नष्ट हो गया।
अग्निकांड से प्रभावित 40 परिवार अब खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर हैं। वहीं यशोधरा ग्रामीण नगर पालिका-1 के वार्ड अध्यक्ष अब्दुल कय्यूम खान ने बताया कि आग से 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है।
वार्ड अध्यक्ष खान ने अग्नि पीड़ितों के लिए भोजन की व्यवस्था की है। वहीं जले हुए घरों में परिवार के सदस्यों के शरीर पर पहने कपड़े के अलावा कुछ भी नहीं बचा।
वार्ड अध्यक्ष खान ने कहा ‘अग्नि पीड़ितों की राहत के लिए वार्ड स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति ने एक बैठक की है। हम तत्काल आवश्यक राहत सामग्री खरीदने और विभिन्न अन्य सहायक एजेंसियों से सहायता के लिए अनुरोध कर रहे हैं।
संघीय सांसद सुरेन्द्र राज आचार्य लुम्बिनी प्रदेश सभा के सदस्य सुधाकर पाण्डेय, युवा नेता अनुप कुमार पाण्डेय हैं। उन्होंने कहा कि पकड़ी गांव में अग्निपीड़ितों से मिलने के बाद वे अधिक सहयोग के लिए ग्रामीण नगर निगम, राज्य सरकार और केंन्द्र सरकार से मिलकर पहल कर रहे हैं।
युवा नेता अनुप कुमार पाण्डेय ने कहा कि गांव में आये दिन होने वाली आगलगी पर काबू पाने के लिए वरुण यंत्र की सख्त जरूरत है। उन्होंने कहा कि वे ग्रामीण नगर पालिका को वरुण यंत्र की खरीद पर निर्णय लेने के लिए सुझाव देंगे।
जब स्थानीय विमलावती रैदास के घर में गैस सिलेंडर फटने से लगी आग से क्षतिग्रस्त घर विस्फोट के कारण और भी क्षतिग्रस्त हो गया है। वार्ड नंबर 1 के रजवापुर और तितिरखी गांव में आग बढ़ने पर स्थानीय लोगों ने रजवापुर और तितिरखी गांव के पश्चिमी तरफ के खेतों में पानी भर दिया।
वार्ड अध्यक्ष खान ने कहा कि केवल ये दो गांव ही आग से बचे हैं। करीब एक घंटे बाद कपिलवस्तु नगर पालिका की फायर ब्रिगेड, नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाया।